Sunday, May 19, 2024
HomeLatest Newsसांसद ने कल्याणी नदी पर बने पुल, चंदनापुर फायर स्टेशन, अशोकपुर चाचू...

सांसद ने कल्याणी नदी पर बने पुल, चंदनापुर फायर स्टेशन, अशोकपुर चाचू सराय के आईटीआई कॉलेज का किया अवलोकन

 

 

बाराबंकी सांसद उपेंद्र सिंह रावत भाषण देते हुवे

                रिपोर्ट:वाइस एडिटर के के शुक्ल स्वतंत्र पत्रकार

रामनगर बाराबंकी।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को विकास तीर्थ अवलोकन जनसभा कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराए गए विकास कार्यों का सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने मंत्री जतिन प्रसाद की अनुपस्थिति में रामनगर विकास खंड द्वारा कराए गए विकास कार्यों का अवलोकन किया।
सांसद ने सर्वप्रथम रामनगर के मलौली से मसौली को जोड़ने वाले कल्याणी नदी के पुल पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बने पुल का निरीक्षण किया। करीब 5 करोड़ 88 लाख की लागत से नवनिर्मित पुल का अवलोकन किया।उसके उपरांत श्री रावत ने 2. 10 करोड़ 26 लाख की लागत से नवनिर्मित फायर स्टेशन ग्राम चंदनापुर ददौरा विकासखंड रामनगर का भी अवलोकन किया गया। इसी क्रम में
करीब 12 करोड़ की लागत से नवनिर्मित आई.टी.आई. कॉलेज अशोकपुर चाचूसराय का भी अवलोकन कर कालेज के प्रांगण में भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ में वृक्षारोपण भी किया।विकास तीर्थ अवलोकन जनसभा कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने जन सभा को संबोधित करते हुवे केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का बखान कर भाजपा कार्यकर्ताओं व संभावित जन प्रतिनिधियों के सामने लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर अशोकपुर चाचूसराय के आई टी आई कालेज में कार्यक्रम का समापन किया।इस अवसर पर निवर्तमान विधायक शरद कुमार अवस्थी ,कुर्सी विधानसभा के विधायक साकेंद्र वर्मा ,एमएलसी अंगद सिंह , भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुशुमेश,महंत नीरज दास कोटवाधाम,रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेखर हरायण जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रवेश कुमार शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मती राजरानी रावत , महादेवा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष अनिल अवस्थी ,अरुण अवस्थी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता विकास तीर्थ अवलोकन जनसभा में शामिल रहे।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े