Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
In Lucknow, dowry-greedy husband gave triple talaq over the phone | लखनऊ में दहेज लोभी पति ने फोन पर दिया तीन-तलाक: दहेज की मांग न पूरी होने पर करता पिटाई, ससुर की बुरी नजर – Lucknow News *जहां ज्यादा बिजली चोरी, वहां आर्मर्ड केबल के साथ लगेंगे स्मार्ट मीटर- अधीक्षण अभियंता जागेश कुमार* किसानों के हक की लड़ाई में उतरे विराट मिश्रा, बाराबंकी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त! मनरेगा में फर्जीवाड़े की फैक्ट्री! हैदरगढ़ ब्लॉक में खुलेआम गरीबों का हक लूटा जा रहा है?! BDO संजीव गुप्ता की चुप्पी संदेह के घेरे में, क्या भ्रष्टाचार में भी साझेदारी करते हैं BDO हैं? गौशाला भी नहीं बची मनरेगा भ्रष्टाचार से! घर्कुइया ग्राम पंचायत में मास्टर रोल बना फोटोशॉप का खेल! 🔸सुबेहा में चला सघन चेकिंग अभियान, पुलिस ने नियम तोड़ने वालों को लगाई फटकार!
[post-views]

पिस्टल की सफाई करते समय अचानक चली गोली लगने से मौके पर ही सिपाही की मौत

 

                             

               मृतक हेड कांस्टेबल संदीप की फाइल फोटो

 

          रिपोर्ट:एडिटर के के शुक्ल/एंकर अश्वनी त्रिपाठी

 बाराबंकी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे हेड कांस्टेबल की शुक्रवार की देर शाम अपने निजी मकान में पिस्टल की सफाई करते समय अचानक चली गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक हेड कॉन्स्टेबल मसौली थाना क्षेत्र के ग्रीन गार्डन सिटी में मकान बनाकर रह रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँच जांच करने में जुटे हुए हैं।

मूल रूप अयोध्या जनपद के इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कदमपुर निवासी हेड कॉन्स्टेबल सन्दीप कुमार यादव पुत्र वेदप्रकाश यादव बीते कई वर्षों से मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ – अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्रीन गार्डन सिटी में निजी मकान बनाकर पत्नी निशा व 8 वर्षीय पुत्री अर्पिता के साथ रहता था। वर्तमान समय में हेड कॉन्स्टेबल सन्दीप यादव मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात है। शुक्रवार की देर शाम करीब पौने 7 बजे डियूटी जाने से पहले हेड कॉन्स्टेबल अपनी सरकारी पिस्टल को साफ कर रहा था कि अचानक गोली चल गयीं और सन्दीप के सिर में लग गयी जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। अचानक हुए हादसे की जानकारी से घर मे कोहराम मच गया पत्नी की सूचना पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक शिव नरायन सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए घटना के सम्बंध में उच्च अधिकारियों को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह ने बताया कि मृतक हेड कॉन्स्टेबल के परिजन आ रहे है परिजनों के आ जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

2049435
Total Visitors
error: Content is protected !!