Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
In Lucknow, dowry-greedy husband gave triple talaq over the phone | लखनऊ में दहेज लोभी पति ने फोन पर दिया तीन-तलाक: दहेज की मांग न पूरी होने पर करता पिटाई, ससुर की बुरी नजर – Lucknow News *जहां ज्यादा बिजली चोरी, वहां आर्मर्ड केबल के साथ लगेंगे स्मार्ट मीटर- अधीक्षण अभियंता जागेश कुमार* किसानों के हक की लड़ाई में उतरे विराट मिश्रा, बाराबंकी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त! मनरेगा में फर्जीवाड़े की फैक्ट्री! हैदरगढ़ ब्लॉक में खुलेआम गरीबों का हक लूटा जा रहा है?! BDO संजीव गुप्ता की चुप्पी संदेह के घेरे में, क्या भ्रष्टाचार में भी साझेदारी करते हैं BDO हैं? गौशाला भी नहीं बची मनरेगा भ्रष्टाचार से! घर्कुइया ग्राम पंचायत में मास्टर रोल बना फोटोशॉप का खेल! 🔸सुबेहा में चला सघन चेकिंग अभियान, पुलिस ने नियम तोड़ने वालों को लगाई फटकार!
[post-views]

रामनगर के मौजूदा विधायक को नही दिया गया महादेवा महोत्सव का आमंत्रण पत्र

 

           स्वतंत्र पत्रकार एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल 

महादेव की कृपा से मैं 6 बार विधायक बना वर्तमान समय में भी महादेवा क्षेत्र का ही प्रतिनिधित्व कर रहा हूं:हाजी फरीद महफूज किदवई
जिला प्रशासन रामनगर तहसील प्रशासन के द्वारा नहीं किया गया प्रोटोकोल का पालन

रामनगर बाराबंकी।जिला प्रशासन तहसील तहसील प्रशासन रामनगर के द्वारा रामनगर के समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक हाजी फरीद महफूज किदवई को आमंत्रण पत्र महादेवा महोत्सव का नहीं दिया गया ,जिससे वह काफी नाराज हैं।ओमकारा महादेवा महोत्सव में विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा व क्षेत्रीय विधायक हाजी फरीद फरीद महफूज किदवई को आखिरकार क्यों आमंत्रित नहीं किया गया यह सवाल तहसील प्रशासन जिला प्रशासन पर उठना लाजमी है। आखिरकार अबकी बार का महादेवा महोत्सव क्या सिर्फ औपचारिकता है ना तो पत्रकारों को आमंत्रित किया गया और ना ही मौजूदा विधायक को।आमंत्रण पत्र ना मिलने से वे खासे नाराज हैं।विधायक ने आरोप लगाया कि अपने आकाओं को खुश करने में जिला प्रशासन प्रोटोकॉल भी भूल गया है।
विधायक ने कहा कि औपचारिक निमंत्रण सम्मान सहित दिया जाना तो दूर जिला प्रशासन के द्वारा छुपाया गया आमंत्रण भी उन्हें नहीं भेजा गया। महादेव की कृपा से मैं 6 बार विधायक बना। वर्तमान समय में भी महादेवा क्षेत्र का ही प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। मुझे किसी सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने की लालसा नहीं है। लेकिन प्रोटोकॉल का तो पालन किया जाना चाहिए था। महादेवा का एक-एक पल मेले लिए पवित्र है। यहां की जनता ने उन्हें चुनाव में भरपूर समर्थन दिया था। उन्हें आमंत्रित न किया जाना महादेवा और रामनगर की जनता का अपमान है।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

2049448
Total Visitors
error: Content is protected !!