Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
In Lucknow, dowry-greedy husband gave triple talaq over the phone | लखनऊ में दहेज लोभी पति ने फोन पर दिया तीन-तलाक: दहेज की मांग न पूरी होने पर करता पिटाई, ससुर की बुरी नजर – Lucknow News *जहां ज्यादा बिजली चोरी, वहां आर्मर्ड केबल के साथ लगेंगे स्मार्ट मीटर- अधीक्षण अभियंता जागेश कुमार* किसानों के हक की लड़ाई में उतरे विराट मिश्रा, बाराबंकी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त! मनरेगा में फर्जीवाड़े की फैक्ट्री! हैदरगढ़ ब्लॉक में खुलेआम गरीबों का हक लूटा जा रहा है?! BDO संजीव गुप्ता की चुप्पी संदेह के घेरे में, क्या भ्रष्टाचार में भी साझेदारी करते हैं BDO हैं? गौशाला भी नहीं बची मनरेगा भ्रष्टाचार से! घर्कुइया ग्राम पंचायत में मास्टर रोल बना फोटोशॉप का खेल! 🔸सुबेहा में चला सघन चेकिंग अभियान, पुलिस ने नियम तोड़ने वालों को लगाई फटकार!
[post-views]

सात दिवसीय महादेवा महोत्सव का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी की उपस्थिति में खाद एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा ने फीता काटकर किया

 

 

राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा के साथ डीएम अविनाश कुमार एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता लोधेश्वर भगवान के दर्शन करते हुए

           

महादेवा महोत्सव के प्रथम दिन कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

   

 महादेवा महोत्सव में बच्चो के लिए झूले की व्यवस्था की गई

        स्वतंत्र पत्रकार एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल

नारद संवाद रामनगर बाराबंकी। तहसील रामनगर के महादेवा ऑडिटोरियम में गुरुवार को देवाधिदेव भगवान लोधेश्वर महादेव जी की नगरी महादेवा धाम में आयोजित सात दिवसीय महोत्सव का सुंदर शुभारंभ जिलाधिकारी की उपस्थिति में खाद एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया।शुभारंभ के कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश कुमार के साथ एमएलसी अंगद सिंह पूर्व विधायक शरद अवस्थी जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश प्रमुख संजय तिवारी पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह व अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह संयुक्त रूप से शामिल रहे।जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल के प्रवेश द्वार का फीता काटने से पूर्व पुलिस अधीक्षक उप जिलाधिकारी राज्यमंत्री व अन्य भाजपा पदाधिकारियों सहित लोधेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर विधिविधान से जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया।महादेवा महोत्सव 2023 के सुंदर डिजिटल मंच का उद्घाटन राज्यमंत्री जिलाध्यक्ष जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक एमएलसी व जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से मंच पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।अगले क्रम में एसडीएम तान्या पूर्व विधायक शरद अवस्थी एमएलसी अंगद सिंह जिला अध्यक्ष राजरानी रावत भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश मंत्री सतीश शर्मा व अपर जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों गणमान्य व्यक्तियों जनप्रतिनिधियों व उपस्थित जनसमूह का स्वागत कर आभार प्रकट किया गया व महादेवा धाम का गुणगान किया गया।इसी मौके पर उपस्थित जनसमूह से महोत्सव में बढ़-चढ़कर सहभाग करने की अपील की गई इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी द्वारा हुई भूल चूक के लिए क्षमा मांगते हुए सभी से महोत्सव में पधारने की अपील की गई।रंगारंग कार्यक्रमों का आरंभ बहार सुगम संगीत प्रभार बाराबंकी संस्था के कलाकारों द्वारा मधुर गीत शिवा शिवा शिव शंभू प्रस्तुत किया गया।इसी क्रम में अन्य मधुर गीतों पर भी कलाकारों द्वारा मोहक प्रस्तुति दी गई जिस पर उन्हें बार-बार तालियों का पुरस्कार मिलता रहा।कार्यक्रमों की अगले क्रम में शाम को लेजर शो व इंडो वेस्टर्न फ्यूजन नाइट कार्यक्रम राजधानी बैंड के कलाकारों द्वारा देर रात तक प्रस्तुत किया जाएगा।आयोजित महोत्सव में पहली बार बच्चों के मनोरंजन और खेलकूद के लिए उप जिलाधिकारी द्वारा सुंदर मिकी माउस झूलों की व्यवस्था की गई है साथ ही साथ छुक छुक ट्रेन व अन्य मनोरंजक उपकरण भी लगवाए गए हैं जिसमें खेलकूद कर बच्चे बार-बार आनंदित होते रहे।कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्वान आशीष पाठक द्वारा किया गया वहीं सुरक्षा व्यवस्था की कमान सतर्कता से क्षेत्राधिकारी बीनू सिंह द्वारा संभाली गई।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

2049311
Total Visitors
error: Content is protected !!