Naradsamvad

[post-views]

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने गांव पहुंचे राहुल अवस्थी

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा युवा नेता शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल अवस्थी ने ग्राम मथुरा में ग्राम प्रधान शारदा प्रसाद अवस्थी उर्फ भूलन के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।इस अवसर पर राहुल अवस्थी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे न केवल जीवन के आधार हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।उन्होंने ग्रामीणों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने तथा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया।इससे पूर्व राहुल अवस्थी जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री के चित्र पर रोली-तिलक अर्पित कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। राहुल अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1066592
Total Visitors
error: Content is protected !!