रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।ग्राम अशोकपुर चाचू सराय स्थित आईटीआई परिसर में वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शरद अवस्थी, एमएलसी अंगद सिंह तथा मंडल अध्यक्ष विनय मिश्रा ने अपनी मां के नाम एक-एक पौधा रोपित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वनाधिकारी विशाल गुप्ता, वन दरोगा सचिन पटेल, राम तिलक, दुर्गेश यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत नगर पंचायत परिसर में पौधरोपण किया तथा कर्मचारियों को पौधे वितरित कर उनकी देखभाल का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर पूर्व सभासद दयाशंकर तिवारी, बल्लू बाबा, रामकरन बाबू, हरीश तिवारी, सत्यम सिंह ,योगेंद्र मिश्रा, बंटी ओझा समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।वहीं यूनियन इंटर कॉलेज परिसर में समाजसेवी केपी तिवारी ने नीम, पाकड़, बरगद और पीपल सहित विभिन्न पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे, शुद्ध वायु और स्वच्छ जल मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पृथ्वी को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस दौरान भाजपा मंडल मंत्री प्रमोद कुमार पांडेय, बूथ अध्यक्ष हंसराज प्रजापति, एडवोकेट सूर्य प्रकाश मिश्रा, रविकांत पांडेय, अनमोल तिवारी, सर्वेश मिश्रा, रुपेश सिंह, सौरभ द्विवेदी, चंदन शर्मा और विकास मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।उधर, महादेवा के निकट स्थित कुरुक्षेत्र आश्रम में मोनू भास्कर ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।































