Naradsamvad

[post-views]

भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई शिव महापुराण कथा, श्रद्धा से सराबोर हुआ रामनगर

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। कस्बा स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में गुरुवार को 21 दिवसीय शिव महापुराण कथा एवं शिव गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा नगर शिव व गायत्री माता के जयघोष से गुंजायमान रहा।कथा आयोजक पंडित राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई कलश यात्रा गायत्री शक्तिपीठ परिसर से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए बुढ़वल चौराहे तक पहुंची। इसके बाद यात्रा पुनः कथा स्थल पर लौटकर संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए धर्म ध्वजा के साथ शोभायात्रा निकाली।आयोजन समिति के अनुसार शांतिकुंज हरिद्वार से आए विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में आगामी 21 दिनों तक शिव महापुराण कथा एवं शिव गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रामनगर पुलिस भी मुस्तैद रही। आयोजन में समाजसेवी हरिशंकर शुक्ला, बबलू वर्मा, रामवती, दिनेश बाजपेई, निकेत कुमार, देवेंद्र कुमार मौर्य, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सकेत शर्मा, मौनी दास, सौरभ शुक्ला, निशांत त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भाजपा नेता बोले, आध्यात्मिक आयोजनों से मजबूत होती है सामाजिक एकता

कलश यात्रा में शामिल भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित ने कहा कि शिव महापुराण कथा और महायज्ञ जैसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा लोगों में आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता बढ़ती है।उन्होंने क्षेत्रवासियों से कथा एवं महायज्ञ में सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील करते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा से समाज में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण स्थापित होता है।आयोजन समिति ने भी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा एवं महायज्ञ में शामिल होने का आह्वान किया है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1061747
Total Visitors
error: Content is protected !!