बाराबंकी। 5 जून। 
फाउंडेशन की चेयर मैन माया पटेल एवं दिव्यांशु पटेल अन्य वृक्षारोपण करते हए।
विश्व पर्यावरण दिवसएवं उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर लेट सुषमा देवी फाउंडेशन द्वारा कुरुक्षेत्र आश्रम, लोधेश्वर महादेवा धाम, में 30वें “रोग मुक्त भारत 2035” निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं औषधीय पौधारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन की चेयरमैन माया पटेल एवं संस्थापक-निदेशक डॉ. दिव्यांशु पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी जानकारी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों द्वारा लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, संतुलित जीवनशैली अपनाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों और युवाओं ने स्वास्थ्य शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से औषधीय एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा वृक्षों की देखभाल का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर डॉ. दिव्यांशु पटेल ने कहा कि स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने बताया कि “रोग मुक्त भारत 2035” अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही स्वस्थ और हरित भारत का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लेट’एस सुषमा देवी फाउंडेशन की माया पटेल (अध्यक्ष), समाजसेवी डॉक्टर दिव्यांशु पटेल,विवेक सोनी (वाइस चेयरमैन), सर्वेश कुमार, आशा, अफरीन, अमित कुमार सिंह (मंडल अध्यक्ष, भाजपा महादेवा), रवि कुमार चौहान, मोनू भस्कर,प्रोफेसर संजय तिवारी तथा वन विभाग के निरीक्षक संजय पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और “रोग मुक्त भारत 2035” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।































