रिपोर्ट- विवेक शुक्ला रामनगर
🌱 बाराबंकी :- रामनगर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी, सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थानों द्वारा व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम अशोकपुर चाचू सराय स्थित आईटीआई परिसर में वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक शरद अवस्थी, एमएलसी अंगद सिंह एवं मंडल अध्यक्ष विनय मिश्रा सहित अन्य अतिथियों ने अपनी माताओं के नाम पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वनाधिकारी विशाल गुप्ता, वन दरोगा सचिन पटेल, राम तिलक, दुर्गेश यादव एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
🌿 नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत नगर पंचायत परिसर में पौधारोपण कर कर्मचारियों को पौधे वितरित किए और उनकी देखभाल का संकल्प दिलाया। वहीं यूनियन इंटर कॉलेज में समाजसेवी केपी तिवारी, विभिन्न ग्राम पंचायतों में ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी, बीडीओ जितेंद्र कुमार एवं एडीओ पंचायत अभय शुक्ला ने पौधारोपण किया। अमराई स्थित महाविद्यालय में प्रकृति संरक्षण विषयक कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता एवं जागरूकता अभियान आयोजित किए गए। सीएचसी, किसान कल्याण केंद्र तथा कुरुक्षेत्र आश्रम सहित क्षेत्र के अनेक स्थानों पर पौधे लगाकर हरित भविष्य का संदेश दिया गया।










