Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

ब्रह्मनान में खूनी तांडव के बाद भी बेखौफ घूम रहे नामजद आरोपी, महिला के सिर में लगे 9 टांके, हैदरगढ़ पुलिस की कार्यवाही पर उठे गंभीर सवाल!

रिपोर्ट- Annu Tiwari 

हैदरगढ़ :- कस्बे के मोहल्ला ब्रह्मनान में 31 मई की सुबह हुई खूनी मारपीट की घटना ने कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना हैदरगढ़ में दर्ज एफआईआर संख्या 0191/2026 के अनुसार नामजद आरोपियों ने एक राय होकर महिला समेत कई लोगों पर हमला कर दिया। हमले में साजिदा पत्नी मोहम्मद हफीज के सिर पर गंभीर चोट आई और उन्हें लगभग 8 से 9 टांके लगावाने पड़े। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी खुलेआम क्षेत्र में घूम रहे हैं, जबकि घायल परिवार न्याय और सुरक्षा की गुहार लगा रहा है। हैरानी की बात यह है कि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अब तक कोई प्रभावी गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर अपराधियों को किसका संरक्षण प्राप्त है।

FIR दर्ज, आरोपी नामजद फिर भी कार्रवाई ठंडे बस्ते में, पीड़ित परिवार बोला- कभी भी हो सकती है बड़ी वारदात

पीड़ित परिवार का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित है। परिवार का कहना है कि नामजद आरोपी लगातार क्षेत्र में घूम रहे हैं और उनके हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें कानून का कोई डर नहीं दिखाई देता। पीड़ित पक्ष ने जान-माल के खतरे की आशंका जताते हुए उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं क्षेत्र में चर्चा है कि कुछ पुलिसकर्मियों की कार्यशैली के चलते अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। यदि एक महिला के सिर में गंभीर चोट लगने, एफआईआर दर्ज होने और आरोपियों के नाम स्पष्ट होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होती, तो यह कानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है। अब लोगों की निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1585160
Total Visitors
error: Content is protected !!