Naradsamvad

[post-views]

ई-रिक्शा की स्टेपनी पर कमल, चर्चा में भाजपा नेता राहुल अवस्थी का नया जनसंपर्क अभियान

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। विधानसभा चुनाव की संभावित तैयारियों के बीच क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में भाजपा से जुड़े युवा नेता शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल ने जनसंपर्क का एक अनोखा तरीका अपनाया है। उन्होंने क्षेत्र के कई ई-रिक्शा वाहनों की स्टेपनी पर भाजपा के रंग वाले विशेष कवर लगवाए हैं, जिन पर कमल का चुनाव चिह्न, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्रों के साथ उनका नाम एवं फोटो अंकित है।क्षेत्र की सड़कों पर दौड़ रहे ये ई-रिक्शा राहगीरों और स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। बाजारों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में इस नई प्रचार शैली को लेकर लोगों के बीच चर्चा भी देखी जा रही है।राहुल अवस्थी रामनगर विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। वह गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं तथा सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भी नियमित रूप से भागीदारी कर रहे हैं। ई-रिक्शा के माध्यम से किया जा रहा यह प्रचार अभियान उनकी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता का संकेत माना जा रहा है।समर्थकों का कहना है कि यह पहल भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में यह अभियान आगामी चुनावों से पहले क्षेत्र में अपनी पहचान और जनाधार मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।रामनगर विधानसभा क्षेत्र में ई-रिक्शा स्टेपनी कवर के जरिए किया जा रहा यह प्रचार इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। चुनावी माहौल धीरे-धीरे आकार ले रहा है और इसके साथ ही संभावित दावेदारों की सक्रियता भी बढ़ती दिखाई दे रही है

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1052260
Total Visitors
error: Content is protected !!