Naradsamvad

[post-views]

एक पेड़ मां के नाम :  बाराबंकी पुलिस ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…!

रिपोर्ट:- नारदसंवाद 

बाराबंकी :- 🌱 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया।

🌿 कार्यक्रम में टीआई एवं सीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। एसपी ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1066653
Total Visitors
error: Content is protected !!