रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी।नई तहसील के सामने शहादतगंज रामनगर मार्ग पर पावनी जूस शेक बेकर्स का शुभारंभ शुक्रवार को नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक ने फीता काटकर किया। इस दौरान प्रतिष्ठान के संचालक पवन ओझा ने अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया।उद्घाटन अवसर पर नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक ने कहा कि नगर में इस प्रकार के नए प्रतिष्ठान खुलने से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। उन्होंने स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास सर्वोपरि होना चाहिए।संचालक पवन ओझा ने बताया कि प्रतिष्ठान में ग्राहकों को ताजे फलों से बने जूस, शेक तथा विभिन्न प्रकार के बेकरी उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे और गुणवत्ता व स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाएगी।इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शिव प्रकाश अवस्थी, पूर्व महामंत्री सुरेश चंद्र शास्त्री, एडवोकेट रामकुमार सोनी, सभासद अवनीश मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत पांडेय, कैलाश बक्श सिंह, कमलेश पांडेय, प्रखर स्वास्थ्य, अमित मिश्रा, अमित सिंह भौरा, विनय शुक्ला, पिंटू सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।































