Naradsamvad

[post-views]

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लोधेश्वर मेला परिसर का किया निरीक्षण, कोतवाल व तहसीलदार के साथ व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी।सुप्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा धाम में चल रहे मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गुरुवार शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ मेला परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कोतवाल अनिल कुमार पांडेय और तहसीलदार विपुल कुमार सिंह भी मौजूद रहे तथा विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही से जुड़ी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। जहां-जहां कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल दूर कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखें।इस दौरान कोतवाल ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि मेला क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं तहसीलदार ने राजस्व व मेला प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं की प्रगति से अवगत कराया।प्रशासन द्वारा लगातार मेला व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से दर्शन-पूजन की सुविधा मिल सके।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

560343
Total Visitors
error: Content is protected !!