Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
किशोरी के अंतिम संस्कार मामले में कोर्ट सख्त, पुलिस से मांगी रिपोर्ट Virat Kohli Vs Jasprit Bumrah; Aggressive Clown | RCB MI – IPL 2025 | स्पॉटलाइट- क्या बुमराह ने कोहली को कहा जोकर: टॉप बॉलर ने क्यों और कहां बोला- मैं भी जीतने के लिए खेलता हूं Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा, पांच घंटे गुल रही बत्ती जून के पहले दिन ही 🔥43 डिग्री की झुलसाती गर्मी, लेकिन आदर्श नगर पंचायत सुबेहा में राहगीरों के लिए पानी का कोई इंतज़ाम नहीं! तहसील कलान के प्राइवेट स्कूलों ने बच्चों के फर्जी नामांकन और अभिभावकों के खाता में हेरफेर कर सरकारी धनराशि की हड़प यूपी पुलिस को मिले नए DGP, IPS राजीव कृष्ण ने संभाली कमान-अब पुलिसिंग होगी और बेहतर!
[post-views]

तिलहर ब्लॉक में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम, भाजपा नेता अनावा बोले- सशक्त नारी ही प्रगतिशील समाज की आधारशिला

रिपोर्ट रोचक अग्निहोत्री (शाहजहांपुर )

जनपद के  तिलहर ब्लॉक सभागार में महिला सशक्तिकरण पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नारी शक्ति के महत्व और उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र के महामंत्री राकेश मिश्र अनावा ने कहा कि नारी समाज की आदर्श शिल्पकार है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव सम्मान की दृष्टि से देखा गया है और उसे आदि शक्ति के रूप में स्वीकार किया गया है।

अनावा ने कहा कि भारत की परंपरा, संस्कृति और चिंतन में नारी का विशेष स्थान रहा है। आज यह गर्व की बात है कि महिला सशक्तिकरण का विचार अब वैश्विक स्तर पर स्वीकार किया जा रहा है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि नारी को सिर्फ सहानुभूति नहीं, समान अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने भी महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण विकसित राष्ट्र की नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि सामाजिक मर्यादा और नारी सम्मान से ही अपराधों में कमी लाई जा सकती है।

खंड विकास अधिकारी मनीष दत्त ने शासन द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी और लाभार्थियों को जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

 

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1862497
Total Visitors
error: Content is protected !!