Naradsamvad

[post-views]

हैदरगढ़ राजकीय विद्यालय में अहिल्याबाई होलकर जयंती पर प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को दिया गया पुरुस्कार

 

रिपोर्ट : मुन्ना सिंह हैदरगढ़

बाराबंकी : हैदरगढ़ राजकीय कन्या विद्यालय में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया रानी अहिल्याबाई की जीवनी पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता,दौड़ प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम किये गए 20 मई को उनके जीवन के सिद्धांतों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और विजेता छात्राओं पुरुस्कार वितरण किया गया और अहिल्याबाई के जीवन के बारे जानकारी दी

इस मौके पर पहुंचे विधायक दिनेश रावत ने रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को हुआ था। वे मालवा क्षेत्र की मराठा शासक थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में धर्म, समाज और संस्कृति के विकास में योगदान दिया। समाज की कुरीतियों को दूर करने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास किए। कल हुई वाद विवाद,रंगोली सहित कई प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं को पुरुस्कार दिया गया कार्यक्रम में पूनम कनोजिया प्रधानाचार्य,मंच संचालक मोहिनी द्विवेदी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1797518
Total Visitors
error: Content is protected !!