Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
Ayodhya Ram Mandir Raja Ram Darbar Pran Pratishtha Rules | UP News | अयोध्या में बाल रूप के बाद राजा रूप: रामलला के मंदिर में अब राजा राम की होगी प्राण प्रतिष्ठा, क्या होगा खास The period of conflict continues in Lucknow Municipal Corporation | लखनऊ नगर निगम के अंदरखाने में तकरार बरकरार: भाजपा पार्षदों में दो-फाड़,मेयर की सिलेक्टेड पार्षदों के साथ मीटिंग;सदन की डेट फिर आगे बढ़ेगी – Lucknow News China BYD Success Story; Hyderabad EV Plant | Market Cap | मेगा एंपायर- भाई से उधार लेकर शुरू की BYD: अब टेस्ला को पछाड़ने की तैयारी; भारत में हर साल बनाएगी 6 लाख इलेक्ट्रिक कार Crowds gathered in temples on Ramnavami of Chaitra Navratri | चैत्र नवरात्रि की रामनवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़: संतकबीरनगर में श्रद्धालुओं ने किया हवन-पूजन, कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद – Sant Kabir Nagar News शून्य से शिखर तक: एक रंगकर्मी की अमर यात्रा  फ़र्ज़ी दस्ताबेज बनाकर कराया फ़र्ज़ी बैनामा-बिहारी पुत्र सर्वजीत के दास्ताबेज बनाने वालों पर भी नही हुई कोई कार्यवाही
[post-views]

Crowds gathered in temples on Ramnavami of Chaitra Navratri | चैत्र नवरात्रि की रामनवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़: संतकबीरनगर में श्रद्धालुओं ने किया हवन-पूजन, कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद – Sant Kabir Nagar News


देवीलाल गुप्ता | संतकबीर नगर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चैत्र नवरात्रि की रामनवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़। - Dainik Bhaskar

चैत्र नवरात्रि की रामनवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़।

संतकबीरनगर में चैत्र नवरात्रि की नवमी पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन-पूजन कर मां भगवती की आराधना की।

मंदिरों में मंत्रोच्चारण, घंटा और शंखनाद से भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने आरती के साथ कन्या पूजन किया। कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़

समय माता मंदिर सहित प्रमुख देवी मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। समय माता मंदिर के हवन कुंड के पास व्रत अनुष्ठान के लिए भारी भीड़ जुटी।

गायत्री शक्ति पीठ में आचार्यों के मार्गदर्शन में हवन संपन्न हुआ। आचार्यों ने शास्त्रीय और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शतचंडी पूजन हवन कराया।

महिलाएं और बच्चे फूल-माला, अगरबत्ती, कपूर और नारियल लेकर मंदिरों में पहुंचे। बरदहिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, रामजानकी मंदिर, हरिनारायण मंदिर, मडया काली मंदिर और वन देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।



Source link

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1544460
Total Visitors
error: Content is protected !!