Skip to main content

Naradsamvad

सफदरगंज कोल्ड स्टोरेज में किसानों के आलू भंडारण हेतु फर्जी एडवांस बुकिंग की जांच में दोषियों के विरूद्ध होगी कठोर कार्यवाही

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

किसी भी किसान को आलू भंडारण से वंचित न किया जाए : जिलाधिकारी

नारद संवाद एजेंसी-राघवेन्द्र मिश्रा/के के शुक्ला(एडिटर)

Ad image

बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के सफदरगंज कोल्ड स्टोरेज में किसानों के आलू भंडारण के संबंध में एडवांस बुकिंग को लेकर अनेक शिकायतें जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के संज्ञान में आईं। शिकायतों के अनुसार, कुछ कोल्ड स्टोरेज स्वामी द्वारा अपनी भंडारण क्षमता को पूर्ण दिखाकर किसानों के स्थान पर व्यापारियों अथवा अन्य स्रोतों से बुकिंग कराई जा रही थी। इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय ने एक संयुक्त टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए।संयुक्त टीम द्वारा रेंडम आधार पर लगभग 200 किसानों की एडवांस बुकिंग की जांच की गई, जिसमें कई अनियमितताएँ पाई गईं। जांच में निम्नलिखित प्रमुख तथ्य सामने आए:
1. कुछ किसानों द्वारा अपनी भूमि की वास्तविक स्थिति से अधिक आलू की बुकिंग कराई गई।

ALSO READ  बाराबंकी के सुमेरगंज में धूमधाम से संपन्न हुआ दुर्गा पूजा उत्सव, माँ कल्याणी नदी में विसर्जित हुई प्रतिमा

2. कुछ व्यक्तियों के पास भूमि न होते हुए भी 3000 बोरी तक की बुकिंग कराई गई।

3. कुछ मामलों में कोल्ड स्टोरेज कर्मचारियों द्वारा अपने रिश्तेदारों अथवा जान-पहचान वालों के लिए अनाधिकृत बुकिंग की गई।

4. प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि 10 से 15% तक कृत्रिम अभाव दिखाकर कोल्ड स्टोरेज स्वामी या अन्य संबंधित लोग किसानों को भंडारण से वंचित करने का प्रयास कर रहे हैं।
इस पर गंभीर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने निर्देश दिए हैं कि कोल्ड स्टोरेज अधिनियम के तहत दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, समस्त कोल्ड स्टोरेज की एडवांस बुकिंग एवं अन्य अनियमितताओं की विस्तृत जांच हेतु एक विशेष टीम गठित की गई है, जिसमें जिला उद्यान अधिकारी, विद्युत विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी बांट मापअधिकारी शामिल होंगे। यह टीम एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात अर्नब का खतरा, 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी एडवांस बुकिंग कराते समय अपनी भूमि की खतौनी, ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी या लेखपाल द्वारा प्रमाणित पर्ची अवश्य प्राप्त करें, जिससे उनके द्वारा बोए गए आलू के अनुसार ही भंडारण सुनिश्चित हो सके।

ALSO READ  अमेठी में राहुल गांधी के बरी होने पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

इसके अतिरिक्त, उद्यान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनपद में कोल्ड स्टोरेज की संख्या में वृद्धि हुई है। वर्ष 2022 में जहां कुल भंडारण 80% ही हो पाया था, वहीं इस वर्ष अधिक कोल्ड स्टोरेज की उपलब्धता से किसानों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के किसी भी किसान को आलू भंडारण से वंचित न किया जाए। यदि कोई कोल्ड स्टोरेज स्वामी कृत्रिम अभाव दिखाकर अनियमित बुकिंग कर रहा है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!