सुलतानपुर1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![सुल्तानपुर में भाजपा नेता के यहां तिलक समारोह में रिश्तेदार ने रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग की। - Dainik Bhaskar](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/07/e35048f1-0fa6-4e69-92e2-d732a30dad6c_1738940980284.jpg)
सुल्तानपुर में भाजपा नेता के यहां तिलक समारोह में रिश्तेदार ने रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग की।
सुल्तानपुर में भाजपा नेता के यहां तिलक समारोह में रिश्तेदार ने रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग की। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के राणा नगर का है। बीजेपी नेता दीपू सिंह के यहां 2 फरवरी को तिलकोत्सव था।
इसमें उनका रिश्तेदार उमाशंकर सिंह आया था। वह भरखरे थाना शिवगढ़ का निवासी है। कार्यक्रम में उसने रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। उप निरीक्षक कमलेश दुबे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।
चौकी प्रभारी रूपी कमलेश दुबे ने बताया कि पुलिस टीम ने 6 फरवरी 2025 को क्षेत्र में भ्रमण के दौरान इस मामले की जानकारी प्राप्त की और तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। बताया जा रहा है आरोपी उमाशंकर सिंह दो फरवरी को भाजपा नेता दीपू सिंह के यहां कार्यक्रम में आया था। भाजपा नेता पर भी कई संगीन मामलों में केस दर्ज है।