Skip to main content

Naradsamvad

CEO of Niti Aayog said, develop Ganga River Front | नीति आयोग के CEO बोले, गंगा रिवर फ्रंट करें विकसित: वाराणसी – विंध्य इकोनोमिक रीजन को लेकर की बैठक, पूर्वांचल में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने पर जोर – Varanasi News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

कमिश्नरी सभागार में बैठक करते नीति आयोग के सीईओ

वाराणसी पहुंचे नीति आयोग, भारत सरकार के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम कहा कि वाराणसी में एडुसिटी, एयरोसिटी,मेडिसिटी के साथ ही सारनाथ, गंगा रिवर फ्रंट को ठोस प्लानिंग के साथ विकसित किया जाए। काशी में योगा, आयुर्वेद, वेलनेस, आर्ट एंड क्राफ्ट, इको टूरिज्म, रिल

.

नीति आयोग के अध्यक्ष बीवीआर सुब्रमण्यम ने कमिश्नरी सभागार में वाराणसी और विंध्याचल मंडल के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की। अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए किए जा रहे वाराणसी विंध्याचल इकोनॉमिक रीजन को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के साथ ही अपने सुझाव से अधिकारियों को अवगत कराया।

ALSO READ  सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी को दी श्रद्धांजलि

इनकम बढ़ाने के लिए कनेक्टिविटी जरूरी

नीति आयोग के सीईओ ने कहा कि लोगों की कैपिटल इनकम बढ़ाए जाने के लिए तेजी से अरबनाइजेशन सहित कनेक्टिविटी सुविधाएं विकसित किए जाने के प्रयास किए जाएं। कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने नीति आयोग के सीईओ को कनेक्टिविटी की दिशा में किए जा रहे विभिन्न राजमार्गों, वाराणसी रिंग रोड, गंगा एक्सप्रेस वे, इनलैंड वाटर वे, टर्मिनल, रोपवे आदि की प्रगति की जानकारी दी।

ALSO READ  अग्निवीरों की पहली खेप होगी विदा, 31 दिसंबर तक सेना से बाहर जाएंगे 18,300 जवान

मेगा इंडस्ट्रियल पार्क करें विकसित

मिर्जापुर, चंदौली सोनभद्र के साथ वाराणसी से सटे अन्य जनपदों में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जाने का सुझाव देते हुए बीवीआर सुब्रमण्यम ने हाउसिंग के बड़े प्रोजेक्ट, क्लस्टर डेवलेपमेंट पर कार्य करने की बात कही। जनपदों में इनटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किए जाने के लिए पर आवश्यक भूमि अधिग्रहण की कार्ययोजना के साथ ही मजबूत डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में नौ दिवसीय श्री राम कथा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ होगा आगाज

वर्चुअल शामिल रहे विंध्याचल के कमिश्नर

वाराणसी कौशल राज शर्मा ने वाराणसी मंडल में किए जा रहे कार्यों एवं प्रगति की नीति आयोग के सीईओ को जानकारी दी। बैठक में जिलाधिकारी एस राजलिंगम, जिलाधिकारी चंदौली निखिल टी फ़ुंडे, वीडीए सचिव पुलकित गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कमिश्नर विंध्याचल मंडल, डीएम मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही, सोनभद्र वर्चुअली मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!