Skip to main content

Naradsamvad

Sub registrar accused of corruption | सब रजिस्ट्रार पर भ्रष्टाचार का आरोप: विवादित जमीन का एग्रीमेंट कराया, किसान और बैनामा लेखकों का विरोध – Raebareli News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

रायबरेली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सब रजिस्ट्रार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। - Dainik Bhaskar

सब रजिस्ट्रार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है।

रायबरेली के निबंधन कार्यालय में बुधवार को एक विवादित जमीन के एग्रीमेंट को लेकर गंभीर विवाद उत्पन्न हुआ। मिल एरिया थाना क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर स्थित होटल मीरा के सामने की करोड़ों रुपये की 3 बिसवा जमीन का मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है।

ALSO READ  कन्नौज में PNB बैंक मैनेजर को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से मिल रही जान से मारने की धमकी

जमीन के मालिक राम प्रसाद का कहना है कि गाटा संख्या 455 की इस जमीन का दाखिल-खारिज हो चुका है और उनका कब्जा भी है। इसके बावजूद इस जमीन का एग्रीमेंट किए जाने पर उन्होंने और बैनामा लेखकों ने सब रजिस्ट्रार पर रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली पुलिस को बुलाना पड़ा।

ALSO READ  शाहजहाँपुर: महर्षि वाल्मीकि जुलूस का विरोध नहीं किया गया, केवल डीजे की आवाज कम करने की थी मांग

सब रजिस्ट्रार ने बताई स्थिति सब रजिस्ट्रार ब्रजेश पाठक ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि राम खिलावन, जगदीश और धनी पुत्र अवशान ने जिलाधिकारी से अनुमति प्राप्त कर 0.131 हेक्टेयर में से 969.7 वर्ग मीटर जमीन का एग्रीमेंट किया है। उन्होंने कहा कि न तो उनके पास एग्रीमेंट रोकने का अधिकार है और न ही कोर्ट से कोई स्थगन आदेश प्राप्त हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने जिला निबंधन अधिकारी को इस घटना से अवगत करा दिया है।

ALSO READ  IIT Madras की रिपोर्ट: AI पूरी नौकरी नहीं छीनेगा बल्कि काम करने के तरीके को बदलेगा

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!