Skip to main content

Naradsamvad

Anganwadi worker recruitment will be done on merit basis | मेरिट से होगी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री भर्ती: विधवा, तलाकशुदा को मिलेगी प्राथमिकता, ऑनलाइन लिए जाएंगे आवेदन – Balrampur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

बलरामपुर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलरामपुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट आधारित होगी। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया के संबंध में जो भ्रमित करेंगे उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  अखिलेश यादव का दावा, चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही हार जाएगी भाजपा

चयन प्रक्रिया में वरीयता क्रम को विशेष महत्व दिया गया है। सबसे पहले उसी ग्राम सभा या वार्ड की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। विधवा महिला उपलब्ध न होने पर तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं का चयन किया जाएगा।

ALSO READ  Land Rover Defender 110 अब भारत में ही होगी असेंबल, कीमत घटकर 99 लाख रुपये हुई

गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में योग्य उम्मीदवार न मिलने पर, गरीबी रेखा से ऊपर की महिलाओं में भी यही वरीयता क्रम लागू होगा। यदि ग्राम सभा में कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिलती है, तो संबंधित न्यायपंचायत से इसी क्रम में चयन किया जाएगा।

किसी बहकावे में न आएं अधिकारियों ने उम्मीदवारों को सचेत किया है कि वे चयन प्रक्रिया के दौरान किसी के बहकावे में न आएं। उम्मीदवारों द्वारा किए गए ऑनलाइन आवेदन और अपलोड किए गए दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। गलत जानकारी देने की स्थिति में होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिए संबंधित उम्मीदवार स्वयं जिम्मेदार होंगी।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है शक्तिशाली चक्रवात अर्नब, 125 किमी की रफ्तार से चल रही हवाएं

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!