Skip to main content

Naradsamvad

Market closed in Meerut Khairnagar, traders protest | मेरठ में दवा व्यापारियों से मिले महापौर और नगर आयुक्त: कहा- जल्दी ही कर देंगे समास्या का समाधान, 700 से ज्यादा दुकानदार त्रस्त – Meerut News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

दवा कारोबारियों ने किया विरोध प्रदर्शन।

मेरठ के खैरनगर में दवा कारोबारियों ने बाजार बंद किया। दुकानों पर तालाबंदी कर दवा कारोबारी हंगामा, विरोध प्रदर्शन करने बैठ गए। दवा विक्रेताओं ने दुकानों के शटर डाले और बाजार में बाहर ही प्रदर्शन किया। दवा विक्रेताओं ने कहा कि हम दुनिया के मरीजों को उन

.

प्रशासनिक अफसरों ने जल्द समस्या का निदान करने का आश्वासन देते हुए कारोबारियों को समझाया।

ALSO READ  शाहजहांपुर में दुर्गा मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट अधूरा, खराब निर्माण और अतिक्रमण बना बाधा

700 से ज्यादा दुकानदार परेशान

दुकानों पर जड़े ताले।

दुकानों पर जड़े ताले।

मेरठ के खैरनगर में बुनियादी सुविधाओं की कमी के विरोध में 700 से ज्यादा दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार मौके पर पहुंचे। नगरायुक्त, मेयर ने दवा कारोबारियों को वादा किया कि जल्द उनकी परेशानी का इलाज करेंगे।

बुनियादी सुविधाओं का है अभाव

बरसात नही ंलेकिन जलभराव हमेशा रहता है।

बरसात नही ंलेकिन जलभराव हमेशा रहता है।

ALSO READ  पीएम मोदी ने ओडिशा में आरबीआई के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का किया उद्घाटन

खैरनगर बाजार में कुल 700 दवा दुकानों के अलावा 300 अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं, जहां से प्रतिदिन 7 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल के अनुसार, नगर निगम से मात्र 200 मीटर दूर स्थित इस बाजार की स्थिति दयनीय है। टूटी सड़कें, जलभराव, अपर्याप्त जल निकासी और सफाई की समस्या व्यापारियों को परेशान कर रही है।

ALSO READ  मैसूरु दशहरा उत्सव के बाद हाथियों का वजन बढ़ा, 13 हाथी वापस लौटे अपने कैंप

ऑनलाइन बाजार के कारण घटा कारोबार

बाजार में टूटी सड़कें, गड्‌डों से परेशान हैं दवा कारोबारी।

बाजार में टूटी सड़कें, गड्‌डों से परेशान हैं दवा कारोबारी।

होलसेलर व रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने बताया कि बाजार में पेयजल आपूर्ति और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। पहले ही ऑनलाइन व्यापार और अस्पतालों में इन-हाउस फार्मेसी के कारण व्यवसाय प्रभावित हुआ है, अब बुनियादी सुविधाओं की कमी ने स्थिति और बिगाड़ दी है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!