Skip to main content

Naradsamvad

28 contenders for the post of Pilibhit BJP District President | पीलीभीत भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर 28 दावेदार: संगठन में अलंकार शर्मा और पीडीए में गोकुल मौर्य की दावेदारी मजबूत – Pilibhit News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

पीलीभीत में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद के लिए 28 दावेदारों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में इस पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार के चयन को लेकर गहन विचार-विमर्श जारी है।

.

इस रेस में दो प्रमुख दावेदार सामने आए हैं। पहले हैं अलंकार शर्मा, जिन्होंने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में लोकसभा विस्तारक योजना का सफल नेतृत्व किया है। संगठन में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

ALSO READ  सीतापुर में तेज रफ्तार वाहन ने तीन लोगों को कुचला, दो बुजुर्गों की मौत और PRD जवान घायल

जिला अध्यक्ष की घोषणा 21 जनवरी तक की जाएगी

दूसरी तरफ, गोकुल प्रसाद मौर्य भी मजबूत स्थिति में हैं। चार बार भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रह चुके मौर्य की दावेदारी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण में फिट बैठती है। जिले में मौर्य समाज का लगभग 2.5 लाख का वोट बैंक है, लेकिन वर्तमान में न तो कोई महत्वपूर्ण पद और न ही विधानसभा में उनका प्रतिनिधित्व है।

ALSO READ  अमेठी के रामघाट मेले में शरद पूर्णिमा पर उमड़ेगी भीड़, सैकड़ों दुर्गा मूर्तियों का होगा विसर्जन

पार्टी सूत्रों के अनुसार, जिला अध्यक्ष की घोषणा 21 जनवरी तक की जाएगी। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष पद के नामांकन से पहले होनी आवश्यक है। चुनाव अधिकारियों ने सभी दावेदारों का पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया है, जहां अंतिम निर्णय की प्रक्रिया चल रही है।

ALSO READ  पीएम मोदी को रावण कहने पर असदुद्दीन ओवैसी ने विरोधियों को दिया जवाब, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!