Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
हिन्दुस्तान ज़िंदाबाद बोलना एक गुनाह? शाहजहांपुर में 9 साल के बच्चे पर चाकू से हमला! मैनेजर पर 10 हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगने का आरोप, ग्राम संगठन अध्यक्ष ने SDM से की शिकायत बाराबंकी में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, गांव में मचा कोहराम Two major accidents involving soil laden dumpers in Gorakhpur | गोरखपुर में मिट्टी लदे डम्परों से दो बड़े हादसे: एक की मौत, ट्रांसफार्मर गिरा-हाईटेंशन लाइन टूटी – Gorakhpur News Kashmir Tourist Attack; Pahalgam Attack। Hamas connection । terror attack | PoK में हमास-लश्कर की मीटिंग, फिर पहलगाम में हमला: क्या हमले के पीछे हमास; मूसा बोला था- गोलियों की बौछार से करेंगे फैसला Consumer Forum imposed a fine of 12 lakhs in Azamgarh | आजमगढ़ में उपभोक्ता फोरम ने लगाया 12 लाख का जुर्माना: डिफेक्टेड वेंटीलेटर बेचने के मामले में सुनाया फैसला, सात बार ऑनलाइन क्लेम के बाद भी नहीं हुई सुनवाई – Azamgarh News
[post-views]

Saharanpur News: मौसम ने तोड़ा आठ साल का रिकॉर्ड, गर्मी नहीं छोड़ रही पीछा


सहारनपुर। मौसम ने आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते आठ वर्ष में न्यूनतम तापमान इतना नहीं रहा है, जितना इन दिनों चल रहा है। नवंबर चल रहा है, लेकिन गर्मी पीछा नहीं छोड़ रही है, जबकि बीते वर्षों में नवंबर लगने तक लोग हल्के स्वेटर और आधी जैकेट पहनने लगते थे, लेकिन इस बार लोग आधी बाजू की शर्ट और टी-शर्ट में निकल रहे हैं।

जनपद में बीते एक महीने से न्यूनतम तापमान 20 और उसके आसपास बना हुआ है। दो नवंबर को भी न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पूर्व के वर्षों में न्यूनतम तापमान 20 से कम रहा है। यहां तक की वर्ष 2020 में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। यानी सर्दी बढ़ी हुई थी। इस बार सुबह शाम हल्की सर्दी है, लेकिन वह भी ऐसी नहीं है कि स्वेटर पहनकर निकला जाए।

बीते आठ साल में मौजूदा न्यूनतम तापमान अपने अधिकतम स्तर पर है। वर्ष 2016 में इन दिनों न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक था। मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम का कहना है कि एक बारिश के बाद सर्दी बढ़ेगी, लेकिन अभी बारिश भी जल्द होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। उनका कहना है कि इस बार बरसात के दिनों में भी बारिश बेहद कम रही है। यानी मौसम गड़बड़ा रहा है।

बीते आठ साल का दो नवंबर का तापमान

बीते आठ वर्ष का आंकड़ा

वर्ष-न्यूनतमअधिकतम

2024-2031

2023-1829.2

2022-1530

2021-1328

2020-1233

2019-1729

2018-1628

2017-1728



Source link

अन्य खबरे

meerut news, meerut crime, meerut crime news, meerut police, In police recruitment, doctor took 2.50 lakh from the candidate | पुलिस भर्ती में डॉक्टर ने अभ्यर्थी से लिए 2.50 लाख: ​​​​​​​ मेडिकल में अनफिट होने पर वापस लौटाए रुपये, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट – Meerut News

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1723956
Total Visitors
error: Content is protected !!