Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
बाराबंकी में चैत्र नवरात्र पर मां मंशा देवी धाम में भक्ति का सागर उमड़ा कीर्तन, जगराता और पूजन कार्यक्रमों से गूंजा बहलोलपुर मंदिर  हिंदू नवसंवत्सर पर प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावियों व समाजसेवियों का हुआ सम्मान कुएं से मिली संदिग्ध बाइक से मचा हड़कंप, मोबाइल-कपड़ों के साथ मिला अहम सुराग! बंकी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की मांग तेज, भाकियू दशहरी का प्रदर्शन प्रशासन ने रोका! नवरात्रि पर बाराबंकी में उमड़ी आस्था की लहर:गणेशपुर के ललिता मैया मंदिर में आरती के दौरान दिखा अद्भुत दृश्य, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित होते ही शोशल मीडिया पर मचा बवाल, कई जगह खुशी तो कई जगह खुला असंतोष
[post-views]

हिंदू नवसंवत्सर पर प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावियों व समाजसेवियों का हुआ सम्मान

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

बाराबंकी। हिंदू नवसंवत्सर पर्व के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय जागरण मंच व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संयुक्त तत्वावधान में ब्रह्मा लान, बाराबंकी में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने किया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश भाजपा के समस्त मोर्चा व प्रकोष्ठ प्रभारी ओम प्रकाश एवं प्रदेश प्रवक्ता हरीशचंद्र श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के परिजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, माला व चंदन-रोली का टीका लगाकर सम्मानित किया।विशेष रूप से आईएएस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सुयश द्विवेदी व अभिनंदन वर्मा के परिवारों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली मंजुला निगम, हड़ियाकोल वनकुटी में विगत 35 वर्षों से निःशुल्क ऑपरेशन शिविर के संयोजक मनीष मल्होत्रा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, युवा उद्योगपति आशीष श्रीवास्तव, सोलर कंपनी निदेशक तान्या भारद्वाज, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अंबरीष अंबर, श्रमिक हितों के लिए सक्रिय सभासद देवराज त्रिपाठी तथा दिव्यांग सेवा में लगे दिनेश वर्मा सहित अनेक विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, पूर्व प्रत्याशी राम कुमारी मौर्य, वरिष्ठ नेता पंकज गुप्ता, सरोज सिंह, शिक्षाविद शैलेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष के.के. मिश्रा, नगर अध्यक्ष सूरज सिंह सहित विभिन्न जनपदों से आए अनेक गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।इंद्रजीत सिंह ‘अजर’ के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम को कर्मयोगी आयोजन समिति के सदस्यों के सहयोग से सफल बनाया गया। कार्यक्रम के अंत में काव्य प्रस्तुति, अतिथि सत्कार एवं भोजन व्यवस्था के साथ समारोह का भव्य समापन हुआ।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

735071
Total Visitors
error: Content is protected !!