Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

सड़क पर फैला कंटीला तार बना मौत का फंदा, बाइक सवार दो युवक चपेट में!

इलाज के दौरान एक की मौत, दूसरा जिंदगी की जंग में—एंबुलेंस नदारद, प्रधान ने निभाई जिम्मेदारी!

 

रिपोर्ट राहुल त्रिपाठी बाराबंकी।
बाराबंकी | नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी
जनपद बाराबंकी के बदोसरांय से सिरौलीगौसपुर उधौली मार्ग पर लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सड़क पर फैला कंटीला तार अचानक बाइक सवार दो युवकों के लिए काल बन गया। तार में उलझते ही दोनों जोरदार तरीके से सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही बदोसरांय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचाया गया। जहां 45 वर्षीय लल्लू गौतम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं 20 वर्षीय ललित निवासी केंवलापुर थाना सफदरगंज की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना के दौरान व्यवस्था की पोल भी खुलती नजर आई। न तो मौके पर समय से एंबुलेंस पहुंची और न ही अस्पताल तक कोई तत्काल सुविधा मिल सकी। ऐसे में केंवलापुर गांव के प्रधान ने आगे आकर इंसानियत का परिचय दिया और अपने निजी वाहन से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने मृतक लल्लू गौतम का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही पर बड़ा सवाल खड़ा करती है, जहां एक कंटीला तार ही किसी की जान ले लेता है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1372770
Total Visitors
error: Content is protected !!