Naradsamvad

[post-views]

भक्ति रस में डूबा अमोली कला, श्रीमद् भागवत कथा का मंगलमय शुभारंभ

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। क्षेत्र के अमोली कला (गढ़हापार) गांव में सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। पहले ही दिन निकली भव्य कलश यात्रा ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया, जहां हर ओर “हरि नाम” और “जय श्रीराम” के जयकारों की गूंज सुनाई दी।कलश यात्रा गांव से प्रारंभ होकर महादेवा मंदिर स्थित पावन अभरन सरोवर तालाब पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल भरकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद यात्रा मातनताल होते हुए कथा स्थल पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच कलश स्थापना कर कथा का विधिवत शुभारंभ कराया गया।इस पावन अवसर पर अयोध्या से पधारे पूज्य कथावाचक अवधेशानंद महाराज एवं नेमिष धाम से आए विद्वान आचार्य अमलेश पांडेय श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य रसपान कराएंगे। कथा स्थल पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ इस आयोजन की भव्यता और धार्मिक आस्था का परिचायक बनी रही।कलश यात्रा के दौरान भजन कीर्तन, ढोल नगाड़ों और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ इस आध्यात्मिक आयोजन में सहभागी बने।आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जलपान की समुचित व्यवस्था गौरीकांत दीक्षित द्वारा कराई गई, जिसकी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।यह पावन कथा आयोजन राधेश्याम मिश्रा व अनमोल मिश्रा (गढ़हापार, अमोली कला) के निवास पर किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

730233
Total Visitors
error: Content is protected !!