Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मीठे की दुकान में निकाला सांप, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई, वन विभाग के कर्मियों ने रेस्क्यू कर पकड़ा सांप ! कार्यालय खुलते ही बंद, शाम होते ही धड़ल्ले से मिट्टी खनन विकासखंड रामनगर में शनिवार को संयुक्त विकास आयुक्त मंडल अयोध्या राजेश कुमार झां का औचक निरीक्षण महज फाइलों और रजिस्टरों के अवलोकन तक सिमटकर रह गया। विधानसभा रामनगर के ग्राम सैदनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कैंप आयोजित ! बाराबंकी में पिछले 5 वर्षों के वृक्षारोपण की निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग ! विकासखंड रामनगर में स्थायी बीडीओ की तैनाती नहीं होने से ब्लॉक की व्यवस्थाएं पटरी से उतरती नजर आ रही!
[post-views]

मामूली विवाद बना मौत का कारण, केबल हटाने को लेकर भड़का खूनी संघर्ष!

लाठी-डंडों से पीटकर अधेड़ की हत्या, परिवार में मचा कोहराम!

रिपोर्ट Rahul Tripathi | नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी
जनपद बाराबंकी के घूंघटेर थाना क्षेत्र के महत्वानी गांव में एक मामूली विवाद ने अचानक भयावह रूप ले लिया। बिजली के केबल को हटाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा कुछ ही देर में बेकाबू हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों की बरसात शुरू हो गई, जिसमें 50 वर्षीय सुरेंद्र कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को संभाला और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घूंघटेर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने आरती पत्नी सुरेंद्र कुमार का उपचार शुरू किया, लेकिन सुरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया गया।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। सुरेंद्र कुमार अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में 5 वर्षीय बेटी मानसी, 9 वर्षीय बेटा अंश और 2 वर्षीय मासूम शिवा हैं, जिनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।
बताया जा रहा है कि सुरेंद्र कुमार मूल रूप से हरदोई जिले के मदनाखेरा (पोस्ट मोहम्मदपुर, तहसील संडीला) के निवासी थे और शादी के बाद से ससुराल में रह रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि पड़ोसियों ने उन्हें घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी जान चली गई।
घटना की सूचना पर एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगत कन्नौजिया मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी बेचू सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि छोटी-सी तकरार भी किस तरह बड़े हादसे में बदल सकती है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1478644
Total Visitors
error: Content is protected !!