Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

सुबेहा पुलिस का सख्त एक्शन, सड़क पर उतरी फोर्स—पैदल मार्च से दिखाया दम!

संदिग्ध वाहनों की चेकिंग, धड़ाधड़ चालान—ट्रैफिक नियमों का भी पढ़ाया पाठ!

सुबेहा/बाराबंकी | नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी
जनपद बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त तेवर दिखाए। थानाध्यक्ष यशकांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया।
इस दौरान पुलिस ने रास्ते में मिलने वाले संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती। बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले, तीन सवारी बैठाने वाले, पट-पट साइलेंसर लगाने वाले और बाहरी नंबर की गाड़ियों पर विशेष नजर रखते हुए चालान की कार्रवाई की गई।
पुलिस की इस कार्रवाई में सिर्फ दंड ही नहीं, बल्कि जागरूकता का भी संदेश दिया गया। नियम तोड़ने वालों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई और भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई।
फ्लैग मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह, अतिरिक्त इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक छोटे लाल यादव, कांस्टेबल रूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल अंकुर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1372793
Total Visitors
error: Content is protected !!