Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
कार्यालय खुलते ही बंद, शाम होते ही धड़ल्ले से मिट्टी खनन विकासखंड रामनगर में शनिवार को संयुक्त विकास आयुक्त मंडल अयोध्या राजेश कुमार झां का औचक निरीक्षण महज फाइलों और रजिस्टरों के अवलोकन तक सिमटकर रह गया। विधानसभा रामनगर के ग्राम सैदनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कैंप आयोजित ! बाराबंकी में पिछले 5 वर्षों के वृक्षारोपण की निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग ! विकासखंड रामनगर में स्थायी बीडीओ की तैनाती नहीं होने से ब्लॉक की व्यवस्थाएं पटरी से उतरती नजर आ रही! कटान और बाढ़ पीड़ितों के बीच भाजपा नेता शिव प्रकाश अवस्थी ने बांटी राहत सामग्री!
[post-views]

बिना गैस दिए “डिलीवरी पूरी”! सब्सिडी खातों में, त्रिवेदीगंज भारत गैस एजेंसी पर बड़ा खेल?

त्रिवेदीगंज में गैस संकट से हाहाकार, ग्राहकों का आरोप—“फर्जी बुकिंग कर खा रहे पैसा”

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा (एडिटर) नारद संवाद।
त्रिवेदीगंज।।बाराबंकी के त्रिवेदीगंज स्थित भारत गैस एजेंसी पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि बिना गैस सिलेंडर दिए ही उनके मोबाइल पर “डिलीवरी पूरी” का मैसेज भेजा जा रहा है।
चौंकाने वाली बात यह है कि उपभोक्ताओं के खातों में 35.19 रुपये की सब्सिडी भी पहुंच रही है, जबकि उन्हें वास्तविक रूप से सिलेंडर मिला ही नहीं। इससे फर्जी बुकिंग और सब्सिडी हड़पने का शक गहराता जा रहा है।
ग्राहकों का कहना है कि जब वे एजेंसी पर गैस लेने पहुंचे तो वहां बुकिंग ही नहीं हो पा रही थी। कई लोग दिन-रात लाइन में लगने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
रमजान और नवरात्रि जैसे त्योहारों के बीच गैस की किल्लत ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। बारिश के कारण लकड़ी भी उपलब्ध नहीं, ऐसे में खाना बनाना तक मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों ने वीडियो जारी कर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सवाल उठता है कि अगर बिना डिलीवरी के सब्सिडी पहुंच रही है, तो जिम्मेदार कौन है?
सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति पर भी अब सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या इस पूरे मामले में जांच होगी या फिर यह मामला भी दबा दिया जाएगा?

जनता ने वीडियो जारी कर कार्यवाही की मांग उठाई है।
➡️ फर्जी बुकिंग की जांच हो
➡️ दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो
➡️ सभी ग्राहकों को तुरंत गैस उपलब्ध कराई जाए।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1476767
Total Visitors
error: Content is protected !!