Skip to main content

Naradsamvad

युवा मोर्चा से सोशल मीडिया तक… और फिर इस्तीफा! रोहित सिंह का बड़ा फैसला!

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

📍बाराबंकी | संगठन में फेरबदल के बाद सियासी हलचल!

Ad image

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा
नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी घोषित होते ही जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है। कभी भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे रोहित सिंह को इस बार संगठन में नई जिम्मेदारी देते हुए सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया, लेकिन यह बदलाव उन्हें रास नहीं आया।
रोहित सिंह ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक पोस्ट कर साफ शब्दों में कहा कि वह इतने बड़े पद की जिम्मेदारी निभाने में खुद को असमर्थ महसूस कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने तत्काल प्रभाव से पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने संदेश में सम्मान को सबसे ऊपर बताते हुए संगठन के प्रति अपनी निष्ठा भी जताई।
बताया जा रहा है कि नई कार्यकारिणी में कई चेहरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिससे अंदरखाने असंतोष की चर्चाएं भी तेज हैं। रोहित सिंह का इस्तीफा इसी कड़ी का अहम संकेत माना जा रहा है।
हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह संगठन के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में आगे भी काम करते रहेंगे, लेकिन जिम्मेदारी छोड़ने का उनका फैसला कई सवाल खड़े कर गया है—क्या यह सिर्फ व्यक्तिगत कारण है या संगठन के भीतर कुछ और भी चल रहा है?
👉 फिलहाल जिले की राजनीति में यह मुद्दा चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

ALSO READ  पीएम मोदी 25 अक्टूबर को करेंगे भुवनेश्वर में RBI डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा हब का उद्घाटन
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!