नई दिल्ली3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली में CRPF स्कूल के पास धमाके का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
दिल्ली में रोहिणी सेक्टर 14 के प्रशांत विहार इलाके में रविवार सुबह करीब 7:30 बजे CRPF स्कूल के पास धमाका हुआ। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन CRPF स्कूल की दीवार, आस-पास की दुकानें और कुछ कारों को नुकसान पहुंचा है।
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) की टीम जांच के लिए पहुंची है। मामले को लेकर गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
इसके अलावा जांच के लिए बम निरोधक दस्ता, फोरेंसिक टीम, क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल के साथ-साथ फायर ब्रिगेड के अधिकारी भी पहुंचे है।
फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) टीम के सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में क्रूड बम जैसा मटेरियल मिला है। हालांकि, पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद ही आधिकारिक जानकारी मिल पाएगी।
पुलिस ने बताया कि CRPF स्कूल के पास धमाके का CCTV फुटेज भी सामने आया है। FIR दर्ज करके आगे की जांच जारी है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि राजधानी में कानून-व्यवस्था भाजपा की केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन वह अपना 99% समय चुनी हुई सरकार के काम को रोकने में लगाती है।
मई महीने में 150 से ज्यादा स्कूलों में बम धमाके की धमकी से जुड़े ईमेल आए थे। जांच एजेंसियां इस एंगल से भी इन्वेस्टिगेशन कर रही हैं।
ब्लास्ट के कारण प्रशांत विहार मार्केट की दुकानें डैमेज हो गईं।
पुलिस को PCR कॉल पर धमाके की जानकारी मिली पुलिस अधिकारियों ने बताया, “रविवार सुबह 07:47 बजे, एक PCR कॉल आया। कॉलर ने बताया कि रोहिणी के सेक्टर 14 में CRPF स्कूल के पास बहुत शोर के साथ एक ब्लास्ट हुआ है। इसके बाद SHO और स्टाफ मौके पर पहुंचे। आस-पास की दुकानों के शीशे और दुकान के पास खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है।”
मौके पर पहुंची NSG टीम ने ब्लास्ट के आस-पास की जगह की जांच की।
स्थानीय लोग बोले- हमें लगा गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है विस्फोट की आवाज सुनकर लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। घटनास्थल के करीब चश्मे की दुकान चलाने वाले सुमित ने कहा, “मेरी दुकान की खिड़की के शीशे टूट गए। मेरी दुकान के अंदर का सारा सामान जमीन पर गिर गया। यह बहुत तेज धमाका था।”
स्थानीय राकेश गुप्ता ने कहा, “सुबह करीब 7.30 बजे हमने बहुत तेज आवाज सुनी। हमें लगा कि पास में ही कोई एलपीजी सिलेंडर फट गया है। कई दुकानों के शीशे टूट गए हैं।”
सीएम आतिशी बोलीं- चरमराती सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली दिल्ली की सीएम आतिशी ने इस ब्लास्ट के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- बम ब्लास्ट की घटना दिल्ली की चरमराती सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी भाजपा की केंद्र सरकार के पास है। लेकिन भाजपा अपना ये काम छोड़कर सारा समय दिल्ली की चुनी हुई सरकार के कामों को रोकने में लगाती है।
उन्होंने लिखा कि यही कारण है आज दिल्ली में 1990 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड के दौर जैसा हाल हो गया है। शहर में सरेआम गोलियां चल रही है, गैंगस्टर वसूली कर रहे हैं और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। भाजपा के पास ना काम करने की नीयत है ना काबिलियत।
NSG और FSL की टीम ने सबूत जुटाए। उनके साथ डॉग स्क्वॉड भी मौजूद था।
आतंकी हमले के एंगल से भी जांच दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आस-पास के पुलिस थानों को भी सतर्कता और जांच बढ़ाने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बाजारों में पैदल गश्त भी बढ़ा दी गई है। लोगों से अनुरोध है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु दिखे तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।
दिल्ली पुलिस की ATS घटना की जांच आतंकी एंगल से कर रही है। सीवर लाइन और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) को भी सूचित कर दिया गया है। वे जल्द ही घटनास्थल पर पहुंच सकते हैं।
————————
ब्लास्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
चंडीगढ़ में धमाका, रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर ग्रेनेड फेंके, NIA को गैंगस्टर-टेरर अटैक का शक
चंडीगढ़ में सेक्टर 10 के पॉश एरिया में रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर पर 11 सितंबर को ग्रेनेड अटैक हुआ था। इससे घर में 7 से 8 इंच का गड्ढा पड़ गया। खिड़कियों के शीशे टूट गए। 3 हमलावर ऑटो से आए थे और वारदात के बाद उसी ऑटो से भाग निकले। धमाके की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस में हड़कंप मच गया। पूरी खबर पढ़ें…
खबरें और भी हैं…
Source