Naradsamvad

कोटा में स्कूल बस पलटी, एक बच्चे की मौत: 19 घायल, सड़क से 5 फीट नीचे उतरी; कांच तोड़कर बच्चों को निकाला

कोटा में बस पलटने के बाद कांच तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला गया।

कोटा शहर के नांता थाना क्षेत्र में सोमवार (21 अक्टूबर) को स्कूल बस पलट गई और सड़क से 5 फीट नीचे उतर गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। 19 बच्चे घायल हैं। बस में 30 स्टूडेंट सवार थे। दोपहर 1:30 बजे हुए हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

.

लोगों ने बस में फंसे बच्चों को कांच तोड़कर बाहर निकाला। गंभीर घायल 20 बच्चों को इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक छात्र लोकेश बैरवा (14) की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजन बेसुध हो गए।

नांता थाना SHO नवल किशोर शर्मा ने बताया- हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घायल एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती हैं। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। बस को जेसीबी की मदद से सीधा करवाया गया है। बस को थाने लेकर आए हैं।

कोटा शहर के नांता थाना क्षेत्र में स्कूल बस पलटने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कांच तोड़कर बच्चों को बस से बाहर निकाला।

कोटा शहर के नांता थाना क्षेत्र में स्कूल बस पलटने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कांच तोड़कर बच्चों को बस से बाहर निकाला।

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी बस! कोटा उत्तर के वार्ड 29 के पूर्व सहवृत्त पार्षद लटूर लाल ने बताया- सुभाष नगर स्थित सत्यम स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। ट्रैकिंग ग्राउंड से पहले करणी नगर चौराहे पर अचानक स्कूल बस पलट गई। सड़क से 5-6 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद को दौड़े। कांच तोड़कर बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। स्टीयरिंग फेल होना हादसे का कारण बताया है।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कुन्हाड़ी स्थित निजी हॉस्पिटल पहुंचे और घायल बच्चों के हाल-चाल पूछे।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कुन्हाड़ी स्थित निजी हॉस्पिटल पहुंचे और घायल बच्चों के हाल-चाल पूछे।

लोकसभा स्पीकर ने घायल बच्चों के हाल जाने एमबीएस हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. धर्मराज मीणा ने बताया- स्कूल बस पलटने की सूचना पर हॉस्पिटल में अलर्ट किया था। एक बच्चे के सिर की चमड़ी में कट लगा है। बाकी सभी ठीक हैं। उनके कोहनी में रगड़ है।

बच्चों को पहले कुन्हाड़ी स्थित निजी हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहां लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने घायल बच्चों से मुलाकात की। डॉक्टर से बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

हादसे में घायल बच्चों को फौरन इलाज के लिए कुन्हाड़ी स्थित निजी हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

हादसे में घायल बच्चों को फौरन इलाज के लिए कुन्हाड़ी स्थित निजी हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

9वीं क्लास में पढ़ता था छात्र मृतक लोकेश बैरवा 9वीं कक्षा का स्टूडेंट था। वह मूल रूप से अयाना कस्बे का रहने वाला था। वर्तमान में परिजन के साथ नांता इलाके में रहता था।

लोकेश के पिता बृज मोहन ईंट भट्टों पर मजदूरी करते हैं। लोकेश का एक बड़ा भाई है, जिसका नाम पवन है। बच्चे के पिता ने ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दी है।

5 लाख रुपए की आर्थिक मदद का आश्वासन मृत बच्चे के परिजन आर्थिक सहायता की मांग को लेकर पोस्टमॉर्टम नहीं करवाने पर अड़ गए थे। ऐसे में डीएसपी गंगा सहाय शर्मा और लाडपुरा तहसीलदार राजवीर सिंह हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने परिजन से बातचीत की। प्रशासन ने मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख की आर्थिक मदद परिजन को दिलाने का आश्वासन दिया। शाम 6 बजे पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

हालांकि इसके बाद भी परिजन ने शव लेने से इनकार कर दिया। वे परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी की मांग कर रहे हैं। तहसीलदार मॉर्च्युरी के बाहर परिजन को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। नांता SHO नवल किशोर शर्मा ने बताया कि रात 9 बजे बाद परिजन शव उठाने को राजी हुए।

हादसे में 19 स्टूडेंट घायल

  1. आशा (8) पुत्री आत्माराम
  2. गौरव (12) पुत्र राजू
  3. करण (12) पुत्र पहलवान
  4. अभिषेक (11) पुत्र तेजमल
  5. अमित (13) पुत्र प्रमोद
  6. रविंद्र (9) पुत्र तेजमल
  7. वर्षा (9) पुत्री हीरालाल
  8. दिलीप (13) पुत्र रघुवीर
  9. शिवास (9 ) पुत्र मुकेश
  10. सिद्धार्थ (8) पुत्र रघुवीर
  11. मोहबीद (13) पुत्र रजाक
  12. रविंद्र (13) पुत्र मनोज
  13. प्रियांशी (7) पुत्री बंटी
  14. ज्योति (11) पुत्री पहलवान
  15. खुशी (11)
  16. रापी (10) पुत्री पहलवान
  17. कल्लू (14)
  18. रोहित (14) पुत्र महावीर
  19. विशाल (13 ) पुत्र महावीर

ये खबर भी पढ़ें…

राजस्थान के धौलपुर में सड़क हादसा, 12 की मौत:तेज रफ्तार बस ने टेंपो को मारी टक्कर, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

धौलपुर में नेशनल हाईवे-11बी पर तेज रफ्तार बस ने टेंपो को टक्कर मार दी है। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 बच्चा घायल हो गया। उसे धौलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। मरने वालों में 8 बच्चे शामिल हैं। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। बस का भी आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी डेड बॉडी को बाड़ी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। हादसा शनिवार (19 अक्टूबर) रात करीब 11 बजे बाड़ी उपखंड में हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

Source

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

634612
Total Visitors
error: Content is protected !!