Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

कलेक्ट्रेट में गांधी-शास्त्री जयंती का आयोजन, जिलाधिकारी ने चरखा चलाकर दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट – रोचक अग्निहोत्री (शाहजहांपुर)

शाहजहांपुर 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती जनपद में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और चरखा भी चलाया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना तथा स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि यह दिन महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का अवसर है। उन्हीं के बलिदानों से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित ‘2047 विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना होगा। गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलना, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करना और समय से पहले उत्तर प्रदेश व भारत को विकसित श्रेणी में लाना ही महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सहित नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार और कलेक्ट्रेट का स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान विनका मौर्या ने भाईचारे पर एक गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावपूर्ण बना दिया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1332025
Total Visitors
error: Content is protected !!