Skip to main content

Naradsamvad

नवमी तिथि पर महादेवा में सजे पूजा पंडालों में रही जागरण की धूम

Vivek Shukla
4 Min Read

Ad image

बाराबंकी महादेवा। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन दुर्गा महोत्सव पंडालों में माता रानी के जगराते का हुआ आयोजन, सुबह से ही दुर्गा महोत्सव पंडाल में कन्या भोज, भंडारे के साथ हवन पूजन पूर्णाहुति वैदिक मंत्रोचार के साथ संपन्न हुईं। ग्राम सभा लोधौरा में पांच जगह पर माता दुर्गा महोत्सव पंडाल आयोजकों द्वारा सजाए गए क्षेत्रवासियों ने दुर्गा महोत्सव पंडाल में पहुंचकर माता रानी की विधिवत पूजा पाठ कर मनोवांछित फल की कामना का आशीर्वाद लिया, नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी को दुर्गा जागरण समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा पंडाल में कन्या भोज के साथ विशाल भंडारो का आयोजन किया गया, नंदी आश्रम पर दुर्गा जागरण समिति के संयोजक अनिल शास्त्री व सहयोगियों के द्वारा कन्या भोज व विशाल भंडारे के पश्चात हवन पूजन कर पूर्णाहुति दी गई आयोजक अनिल शास्त्री के साथ पंडित रामानुज पाठक अनुभव तिवारी, प्रशांत मिश्रा राहुल, प्रदीप,गुड्डू, शिवा,शुभम,आदि लोग सहयोग के प्रसाद वितरण करते रहे।लोधेश्वर महादेव के पट्टी गांव में छोटे बच्चों द्वारा अपने हाथों से प्रतिमा बनाकर ग्राम देवता के स्थान पर पंडाल सजाया गया जिसमें नवमी के दिन बच्चों के द्वारा कन्या भोज के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया सभी ग्रामीण हर्षौल्लास के साथ भंडारे में शामिल हुए, छोटे बच्चों की टीम में यश तिवारी, हर्ष, अनिक, पुष्कर, आलोक, अमरनाथ सैनी, मोहित, गोलू,प्रियांशु,आदि सहयोग में लगे रहे। ग्राम रजनापुर में ग्राम देवता के स्थान पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई 9 दिनों तक पूजा पाठ के बाद कन्या भोज व भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी समिति के सदस्यों के साथ बाल्मिक पांडे,रविदत्त मिश्रा,राहुल अवस्थी,शिवपाल, अरविन्द,संजय,कुलदीप सहित ग्रामीण व क्षेत्रवासी शामिल रहे। लोधौरा में माता पटनेश्वरी के मंदिर पर मां दुर्गा महोत्सव पंडाल का आयोजन हुआ जिसमें अष्टमी के दिन आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा अष्टमी को अखंड रामचरित मानस का पाठ का आयोजन किया गया वह नवमी के दिन अखंड रामचरितमानस पाठ की समाप्ति पर हवन पूजन पूर्णाहुति के साथ कन्या भोज व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्रामीण व क्षेत्रवासी हर्षौल्लास के साथ शामिल होकर माता रानी के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया, महादेवा चौराहे पर स्थापित मां दुर्गा महोत्सव पंडाल में हवन पूजन के साथ कन्या भोज का आयोजन किया गया जिसमें आए हुए श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। ग्राम गोबरहा में दुर्गा जागरण महोत्सव समिति के द्वारा माता रानी की स्थापना कर पंडाल सजाया गया जिसमें भव्य जागरण के साथ कन्या भोज हवन पूजन के पूर्णाहुति की गई। अनिल सिंह, वीर सिंह, अक्षांश यादव आदि सहयोग में लगे रहे।पूरे क्षेत्र में दुर्गा महोत्सव पंडाल में मां भगवती के भक्ति में भजनों के साथ भक्ति में माहौल बना रहा कल दशमी के दिन दुर्गा महोत्सव पंडाल से विशाल शोभा यात्रा के साथ मां भगवती की विसर्जन यात्रा सरयू घाट तक गाजे बाजे की धुन पर श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल होंगे।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा का शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!