Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
65 वर्षीय महंत भैरव प्रसाद तिवारी का गुरुवार दोपहर आकस्मिक निधन ! नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र सिंह जी का शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने किया स्वागत ! कोटवा सड़क, सैदखानपुर, सनौली, काशीपुर, हथौंधा सहित दर्जनों गांवों और कस्बों में बिजली संकट ! भुहेरा में ‘मेरा युवा भारत’ ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस; ‘मातृ पितृ सदन’ के प्रबंधक व मेरा युवा भारत बाराबंकी की टीम ने किया बुजुर्गों का वंदन व सम्मान ।* आंधी-बारिश से फसल बर्बादी का मुआवजा दो, वरना होगा बड़ा किसान आंदोलन ! ससुराल जाने से मना करने पर पति का गुस्सा इस कदर भड़का कि उसने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला !
[post-views]

तिलहर ब्लॉक में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम, भाजपा नेता अनावा बोले- सशक्त नारी ही प्रगतिशील समाज की आधारशिला

रिपोर्ट रोचक अग्निहोत्री (शाहजहांपुर )

Ad image

जनपद के  तिलहर ब्लॉक सभागार में महिला सशक्तिकरण पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नारी शक्ति के महत्व और उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र के महामंत्री राकेश मिश्र अनावा ने कहा कि नारी समाज की आदर्श शिल्पकार है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव सम्मान की दृष्टि से देखा गया है और उसे आदि शक्ति के रूप में स्वीकार किया गया है।

अनावा ने कहा कि भारत की परंपरा, संस्कृति और चिंतन में नारी का विशेष स्थान रहा है। आज यह गर्व की बात है कि महिला सशक्तिकरण का विचार अब वैश्विक स्तर पर स्वीकार किया जा रहा है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि नारी को सिर्फ सहानुभूति नहीं, समान अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने भी महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण विकसित राष्ट्र की नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि सामाजिक मर्यादा और नारी सम्मान से ही अपराधों में कमी लाई जा सकती है।

खंड विकास अधिकारी मनीष दत्त ने शासन द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी और लाभार्थियों को जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

 

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1508227
Total Visitors
error: Content is protected !!