Saturday, May 18, 2024
HomeLatest Newsब्लॉक प्रमुख रामनगर संजय तिवारी ने नुक्कड़ सभा का किया आयोजन,राज्य मंत्री...

ब्लॉक प्रमुख रामनगर संजय तिवारी ने नुक्कड़ सभा का किया आयोजन,राज्य मंत्री सहित पहुंचे कई भाजपा नेता

 

 

भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत,राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा का माला पहनाकर ब्लॉक प्रमुख रामनगर संजय तिवारी सम्मान करते हुए

रामनगर बाराबंकी।रामनगर तहसील के मझौनी ग्राम में ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी द्वारा भाजपा प्रत्याशी राजरानी के पक्ष में नुक्कड़ सभा आयोजित की गई।सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा सरकार को लाना होगा। देश से नक्सली और आतंकवाद समाप्त हो चुका है गुंडे और माफिया जेल में है या प्रदेश छोड़कर भाग गए।राज्यमंत्री ने आगामी 20 मई को राजरानी रावत के पक्ष में कमल के चिन्ह पर मतदान करने की अपील की।भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत ने भी हाथ जोड़कर सभी से वोट का आशीर्वाद मांगा।ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने अगले क्रम में उपस्थित जन समूह का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा नगर चेयरमैन अध्यक्ष रामशरण पाठक अंबरीश रावत ललित वर्मा, राधा कृष्ण मिश्रा उत्तर प्रदेश कायस्थ महासभा उपाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव राम किशोर शुक्ला ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किया।इस सभा में शिवप्रसाद तिवारी राजनारायण शुक्ला एडवोकेट अतुल शुक्ला रविकांत पांडे कुंवर आशीष सिंह शेखर हरायण कमलेश शुक्ला अशोक शुक्ला विद्यासागर पांडे सहित काफी संख्या में क्षेत्र के प्रधान बीडीसी व आम जनमानस शामिल रहा।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े