Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
China BYD Success Story; Hyderabad EV Plant | Market Cap | मेगा एंपायर- भाई से उधार लेकर शुरू की BYD: अब टेस्ला को पछाड़ने की तैयारी; भारत में हर साल बनाएगी 6 लाख इलेक्ट्रिक कार Crowds gathered in temples on Ramnavami of Chaitra Navratri | चैत्र नवरात्रि की रामनवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़: संतकबीरनगर में श्रद्धालुओं ने किया हवन-पूजन, कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद – Sant Kabir Nagar News शून्य से शिखर तक: एक रंगकर्मी की अमर यात्रा  फ़र्ज़ी दस्ताबेज बनाकर कराया फ़र्ज़ी बैनामा-बिहारी पुत्र सर्वजीत के दास्ताबेज बनाने वालों पर भी नही हुई कोई कार्यवाही पहले फ्रॉड फिर समझौता का दबाव और उसके बाद बैनामा कैंसिलेशन की याचिका दायर LSG Owner Sanjiv Goenka Controversy; Rishabh Pant KL Rahul | MS Dhoni | स्पॉटलाइट- राहुल के बाद अब पंत को ‘फटकारते’ दिखे गोयनका: खराब प्रदर्शन पर भड़के, धोनी को भी कप्तानी से हटाया था; फैंस ने बताया सही
[post-views]

युवा समाजसेवी ने कैबिनेट मंत्री को लोधश्वर महादेव का माहात्मय भेंट कर कॉरिडोर पर की चर्चा

 

बाराबंकी।महादेवा लोधौरा के युवा समाजसेवी व पर्यावरण प्रेमी नाम से जाने जाने वाले कुँवर मोनू भास्कर बीते कई वर्षों से अपने वृक्षारोपण अभियान के साथ साथ अपने कंधे पर एक और जिम्मेदारी उठाए थे जिसको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने संज्ञान में लेते हुए जनपद बाराबंकी को करोड़ों रुपए देकर कारीडोर बनाए जाने की सौगात दे दी है।बता दें की बिगत वर्षों से मोनू भास्कर काशी कारिडोर की तर्ज पर लोध्रेश्वर महादेव कारिडोर के लिए प्रयासरत थे जिसके लिए मोनू भास्कर ने भारत सरकार के मंत्री बी०एल० वर्मा से दिल्ली जाकर पत्र के माध्यम से आग्रह किया,उसी पत्र को केंद्रीय मंत्री ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को भेज कर आदेश दिए थे।सिलसिला यही नही थमा श्री भास्कर ने अपने पत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी आग्रह किया तो उपमुख्यमंत्री ने पत्र ऊ०प्र० पर्यटन को प्रेषित किया था। मोनू भास्कर ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के जनता दर्शन में भी कई बार पत्र के माध्यम से अवगत कराया व प्रदेश के कई मंत्री, विधायक, सांसद व प्रशासनिक अधिकारियों से अपने पत्र के माध्यम से लोध्रेश्वर कारिडोर बनाने के लिए आग्रह किया।वही कारिडोर का विषय जब प्रदेश में चर्चा का विषय बना तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संज्ञान में आया तो वह स्वयं महादेवा के ऑडिटोरियम में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करने आए और कारिडोर बनाए जाने की घोषणा कर दी।भूमि अधिग्रहण करने की राशि की प्रथम किस्त भी भेज दी गई।मोनू भास्कर अपने इस मनोरथ को पूर्ण होते देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सभी मंत्रीगण का आभार प्रकट कर रहे है।गुरुवार की शाम को उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन व संस्कृति कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह से उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर मिलकर उनको श्री लोधश्वर महादेव का माहात्मय भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।व लोध्रेश्वर महादेव कारिडोर को सुंदर स्वरूप देने पर चर्चा की।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1531678
Total Visitors
error: Content is protected !!