Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर पंचायत रामसनेहीघाट सहित पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल

रिपोर्ट:- रीशू गुप्ता 

रामसनेहीघाट बाराबंकी : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर पंचायत रामसनेहीघाट सहित पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। कोतवाली रामसनेहीघाट परिसर के साथ सुमेरगंज हनुमान मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, भिटरिया सहित विभिन्न स्थानों पर आकर्षक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकियां सजाई गईं। रंग-बिरंगी रोशनी और मनमोहक सजावट से मंदिर परिसर देर रात तक जगमगाते रहे।

भिटरिया चौराहे स्थित रावत मार्केट में झांकी के साथ भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में जलेबी, चाट, खिलौनों सहित विभिन्न प्रकार की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। बच्चों ने तरह-तरह के झूलों का आनंद लिया, जबकि श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

इसी तरह असंद्रा, दरियाबाद और टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्रों में भी जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में देर रात तक भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। जैसे ही मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय हुआ, पूरा क्षेत्र ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के जन्म पर एक-दूसरे को बधाई दी और प्रसाद वितरित किया।

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1434049
Total Visitors
error: Content is protected !!