रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की मुहिम के तहत मोनू भास्कर ने अपने जन्मदिवस पर बरियारपुर रेलवे क्रॉसिंग स्थित संत बाबा झाड़ूले दास मंदिर परिसर में पौधरोपण कर समाज को हरियाली का संदेश दिया। इसके साथ ही उनके नेतृत्व में चल रहा सात दिवसीय वृहद वृक्षारोपण अभियान भी संपन्न हो गया।कार्यक्रम की शुरुआत संत बाबा झाड़ूले दास के दर्शन-पूजन से हुई। इसके बाद मंदिर परिसर में पौधे लगाए गए तथा श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को पौधों का वितरण कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया।इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जनार्दन चतुर्वेदी (जेडी), वन विभाग के सचिन पटेल, प्रिंस यादव, मंदिर के पुजारी, कुंवर अरविंद राज, तिलकराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।























