Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

जनसुनवाई में बिजली व्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा, एमएलसी ने जेई को लगाई फटकार

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। बुढ़वल स्थित अतिथि गृह में सोमवार को स्थानीय निकाय एमएलसी एवं विधान परिषद विद्युत सुधार समिति के अध्यक्ष अंगद सिंह की जनसुनवाई में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली लोगों के निशाने पर रही। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने लो वोल्टेज, ट्रांसफार्मरों की कम क्षमता और लंबित विद्युत समस्याओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए एमएलसी ने विद्युत उपकेंद्र रामनगर के जूनियर इंजीनियर अनुराग सिंह को मौके पर बुलाकर नाराजगी जताई और सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई में अगानपुर निवासी अक्षत सिंह, मंझौनी के अंजनी अवस्थी तथा अमरसिंह पुरवा के पिंटू ने अपने-अपने क्षेत्रों में उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की। पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश अवस्थी ने अमोली से महादेवा मार्ग पर राजन भट्टा तक सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया, जबकि मीतपुर निवासी राजेश त्रिवेदी ने अपने मकान के सामने लगे बिजली के खंभे को अन्य स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की।एमएलसी अंगद सिंह ने कहा कि बिजली संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण होना चाहिए और उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए। साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि बिजली का जिम्मेदारी से उपयोग करें। सभी विद्युत उपकरणों का एक साथ प्रयोग करने से लाइन पर अतिरिक्त भार पड़ता है, जिससे फॉल्ट बढ़ते हैं और आपूर्ति प्रभावित होती है। इसके बाद एमएलसी ने परिसर में पौधा लगाकर हरियाली का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेवा अमित सिंह, कुलदीप, अमित अवस्थी, लालता प्रसाद तिवारी विशाल सिंह, सहित अन्य कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1339416
Total Visitors
error: Content is protected !!