Skip to main content

Naradsamvad

जेसीआई की बाराबंकी जिला कार्यकारिणी गठित, अशोक सिंह बने जिलाध्यक्ष

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। जनर्लिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन रविवार को कुरुक्षेत्र धाम महादेवा में आयोजित बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता अयोध्या मंडल अध्यक्ष बी. त्रिपाठी एडवोकेट ने की।बैठक को संबोधित करते हुए बी. त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं। ऐसे में पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत संगठन की आवश्यकता है। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।गठित कार्यकारिणी में अशोक कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष, दिनेश कुमार तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, संतोष कुमार को जिला महासचिव, रजनीश सिंह एवं कृष्ण कुमार शुक्ला को जिला सचिव, डॉ. संजय तिवारी को जिला प्रवक्ता, लवलेश चौहान को संगठन मंत्री तथा उदय प्रकाश जैन को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना तथा राष्ट्रीय संयोजक डॉ. आर.सी. श्रीवास्तव की अनुशंसा पर बाराबंकी जिला इकाई का गठन किया गया है। संगठन ने सभी पदाधिकारियों से पत्रकार हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।बैठक में तहसील रामनगर इकाई का भी गठन किया गया। इसमें अंजनी कुमार अवस्थी को तहसील अध्यक्ष, विशाल कुमार अवस्थी को तहसील उपाध्यक्ष तथा विवेक कुमार शुक्ला को तहसील सचिव बनाया गया। इस अवसर पर पत्रकार ललित कुमार पाण्डेय, उमेश चंद्र तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में श्री राम कथा: बारिश के बीच उमड़ी भीड़, बचपन के संस्कारों पर दिया जोर
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!