Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

#बाराबंकी: गोरक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा में पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप पहुंचे, जगद्गुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

गौ रक्षा, सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के संकल्प को मिला समर्थन!

 

ब्यूरो रिपोर्ट राहुल त्रिपाठी।

बाराबंकी के रामनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मलौली स्थित श्रीपंच हनुमत धाम दंडी संन्यासी आश्रम में प्रवास कर रही गविषि “गोरक्षार्थ धर्मयुद्ध” यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने सोमवार प्रातः आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिषपीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया तथा दर्शन-पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के अभियान को बताया महत्वपूर्ण

गौ रक्षा, सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से निकाली जा रही “गोरक्षार्थ धर्मयुद्ध” यात्रा देशभर में जनजागरण का संदेश दे रही है। यात्रा का प्रमुख उद्देश्य गाय माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए समाज को जागरूक करना और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश देना है। इस अवसर पर आश्रम परिसर में मौजूद संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भी जगद्गुरु शंकराचार्य के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने भी इस अभियान के उद्देश्यों की सराहना करते हुए धर्म और संस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

 

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1422583
Total Visitors
error: Content is protected !!