रिपोर्ट/विवेक शुक्ला
रामनगर बाराबंकी। धर्मजागरण बाराबंकीधाम उत्तर प्रदेश के संयोजक अमित अवस्थी ‘अधिवक्ता’ ने विकासखंड रामनगर के ग्राम मंझौनी निवासी पंडित अनिल अवस्थी को जनपद के ब्राह्मण समाज का चौधरी मनोनीत किया है। उनका यह मनोनयन एक वर्ष के लिए किया गया है।संयोजक अमित अवस्थी ने बताया कि पं. अनिल अवस्थी का चयन जनपद के सभी 11 विकासखंडों के ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के अनुरोध तथा धर्मजागरण के जिला सहसंयोजक नरेंद्र त्रिपाठी की संस्तुति पर किया गया है। पं. अनिल अवस्थी पेशे से किसान हैं।उन्होंने कहा कि धर्मजागरण संगठन हिंदू समाज की परंपरागत सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न समाजों के चौधरियों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू करेगा। उनका कहना है कि इस पहल का उद्देश्य विभिन्न समाजों की राष्ट्रीय, धार्मिक और सांस्कृतिक उन्नति को बढ़ावा देना है।























