Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी: महादेवा से अयोध्या धाम के लिए शुरू हुई निःशुल्क बस सेवा !

रिपोर्ट अंजनी अवस्थी।

पूर्व एमएलसी हरगोबिंद सिंह की पहल, श्रद्धालुओं को मिलेगा श्रीराम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी के दर्शन

रामनगर (बाराबंकी): महादेवा क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए मंगलवार से एक बड़ी सौगात की शुरुआत हुई। पूर्व एमएलसी हरगोबिंद सिंह ने अपने निजी संसाधनों से महादेवा से अयोध्या धाम तक 25 सीटर निःशुल्क बस सेवा शुरू कराई है। इस सेवा के माध्यम से क्षेत्र के श्रद्धालु बिना किसी शुल्क के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर एवं हनुमानगढ़ी के दर्शन कर सकेंगे।

बस सेवा का शुभारंभ भाजपा प्रदेश मुख्यालय से प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी, एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला तथा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी ने भगवा ध्वज दिखाकर किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने इस पहल को धार्मिक आस्था और जनसेवा से जुड़ा सराहनीय प्रयास बताया।

पूर्व एमएलसी हरगोबिंद सिंह ने कहा कि इस सेवा का उद्देश्य महादेवा क्षेत्र के अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के दर्शन कराने का अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि बस सेवा नियमित रूप से संचालित की जाएगी ताकि लोगों को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निःशुल्क बस सेवा के तहत पहला जत्था अमोली कला गांव से अयोध्या धाम के लिए रवाना होगा, जहां श्रद्धालु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। क्षेत्र के लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित और धार्मिक सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

#NaradSamvadNewsAgency #नारद_संवाद_न्यूज़_एजेंसी #Barabanki #Ramnagar #Mahadeva #Ayodhya #ShriRamJanmabhoomi #Hanumangarhi #FreeBusService #UttarPradeshNews

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1224858
Total Visitors
error: Content is protected !!