Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

पदभार ग्रहण करते ही नवागत एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने किया लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक

रिपोर्ट/संदीप शुक्ला

महादेवा (बाराबंकी)।रामनगर तहसील की नवागत उपजिलाधिकारी आकांक्षा गुप्ता ने पदभार ग्रहण करने के बाद सर्वप्रथम प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि तथा जगत कल्याण की कामना करते हुए भगवान लोधेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया।गौरतलब है कि रामनगर के पूर्व उपजिलाधिकारी आनंद कुमार तिवारी के अयोध्या स्थानांतरण के बाद रामसनेहीघाट की न्यायिक उपजिलाधिकारी आकांक्षा गुप्ता को रामनगर का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करने के उपरांत वह तहसीलदार विपुल कुमार सिंह के साथ लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के पुजारी पं. अनिल शास्त्री ने उनका विधिवत पूजन एवं जलाभिषेक कराया।पूजन के दौरान नवागत एसडीएम ने क्षेत्र की खुशहाली, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, लोधौरा ग्राम प्रधान अजय कुमार तिवारी उर्फ राजन, हल्का लेखपाल संतोष कुमार वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1422708
Total Visitors
error: Content is protected !!