Naradsamvad

[post-views]

शिवसेना बाराबंकी में जिला, नगर व विधानसभा कमेटियों की घोषणा !

 2027 चुनाव की तैयारी में संगठन को मजबूत करने पर जोर !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

दिनांक 14 जुलाई 2026 को शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अभय द्विवेदी जी के निर्देशानुसार शिवसेना जिला बाराबंकी की जिला, नगर एवं विधानसभा स्तरीय कमेटियों की घोषणा की गई।

घोषित कमेटी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें श्रवण कुमार रावत को जिला महासचिव, विवेक अवस्थी एवं अनिल शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष, ननकऊ रावत को जिला सचिव बनाया गया है। वहीं बाबा कमल दास को नगर अध्यक्ष, नितिन सिंह (हैदरगढ़), दिलीप कुमार (नवाबगंज) एवं राजवन्त शर्मा (जैदपुर) को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त संदीप कुमार रावत को तहसील अध्यक्ष (नवाबगंज), प्रवेश रावत को ब्लॉक अध्यक्ष (हरख) तथा धर्मेन्द्र कुमार मिश्र को जिला पार्टी प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

शिवसेना संगठन ने आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें।

संगठन ने विश्वास जताया है कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में शिवसेना को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1228097
Total Visitors
error: Content is protected !!