Naradsamvad

[post-views]

राजस्व शिविर में किसानों की समस्याओं का हुआ समाधान, मौके पर हुआ अंश निर्धारण

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। ग्राम पंचायत अल्लापुर रानीमऊ में सोमवार को राजस्व विभाग द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों की राजस्व संबंधी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया तथा खतौनी में अंश निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य को गति दी गई।कार्यक्रम में भाजपा सुशासन विभाग अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक एवं पर्यावरण समिति के सदस्य बृजेश शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरल और समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराने के लिए गांव स्तर पर ऐसे शिविर आयोजित कर रही है।शिविर में लेखपाल राहुल वर्मा ने किसानों की समस्याएं सुनते हुए उनकी खतौनी में मौके पर ही अंश निर्धारण की कार्रवाई की। इससे किसानों को तहसील के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और फॉर्मर रजिस्ट्री सहित अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में सुविधा होगी।शिविर में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और उन्होंने राजस्व विभाग की इस पहल की सराहना की।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1225368
Total Visitors
error: Content is protected !!