Naradsamvad

[post-views]

टिकट मिले या नहीं, भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए पूरी ताकत लगाऊंगा: अंगद सिंह

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।रामनगर विधानसभा सीट से भाजपा टिकट की चर्चाओं के बीच स्थानीय निकाय एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए स्पष्ट कहा कि टिकट देना या न देना पार्टी नेतृत्व का विशेषाधिकार है, लेकिन अधिकृत प्रत्याशी को विजयी बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने कहा कि उन्हें टिकट मिले या नहीं, भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बुढ़वल स्थित डाक बंगले में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में अंगद सिंह ने कहा कि टिकट मांगना हर समर्पित कार्यकर्ता का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन प्रत्याशी घोषित होने के बाद सभी दावेदारों को व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। यही भाजपा की कार्यसंस्कृति और संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एमएलसी ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने का अवसर देती है तो वह जनसेवा के अपने कार्यों और जनता के विश्वास के बल पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। वहीं यदि पार्टी किसी अन्य कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाती है तो भी वह पूरे समर्पण के साथ उसके पक्ष में प्रचार करेंगे और जीत दिलाने के लिए पूरी शक्ति लगाएंगे।अंगद सिंह ने कहा कि पार्टी के निर्णय का सम्मान करना ही सच्चे कार्यकर्ता की पहचान है। संगठन की मजबूती सामूहिक एकजुटता से ही संभव है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इसी भावना के साथ चुनाव मैदान में उतरता है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1228088
Total Visitors
error: Content is protected !!